अहमदाबाद : बंदूक की नोंक पर लुटेरे ने किया लूट का प्रयास, कर्मचारी की बहादुरी से पीछे हटने को हुआ मजबूर
            By  Loktej             
On  
                                                 ऑफिस में घुसते ही आरोपी ने किया था फायरिंग करने का प्रयास पर नहीं चली गोली
अहमदाबाद के पूर्व इलाके में बंदूक की नोंक पर लुटेरे ने लूट मचाने का प्रयास किया। हालांकि कर्मचारी की हिम्मत के कारण लूट का यह प्रस निष्फल गया। जिसके बाद हर कोई ऑफिस कर्मचारी की हिम्मत की तारीफ कर रहे है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मणिनगर में आई एक मनी एक्सचेंज की ऑफिस में काम करने वाले मौलिकभाई गोहील जब अपनी ऑफिस में काम कर रहे थे, तभी एक 55 वर्षीय व्यक्ति द्वारा बंदूक की नोंक पर लूट का प्रयास किया गया। व्यक्ति ने अंदर घुसते ही फायरिंग करने का प्रयास किया था, हालांकि बंदूक में से गोली ना निकलने के चलते उसने बंदूक बात मारकर मौलिकभाई को घायल किया था। 
हालांकि आरोपी अजय ठाकोर 55 साल का था और उसके पास वजन भी काफी अधिक था, इसके चलते वह भागने में असमर्थ रहा था। इसी बीच मौलिकभाई ने आसपास के लोगों को आवाज देकर उन्हें भी बुला लिया। मौलिकभाई के साथ संघर्ष के दौरान अजय को भी चोट आई थी। जिसके चलते उसे अस्पताल ले जाया गया है। इलाज के बाद उसकी पूछताछ की जाएगी की आखिर लूट के लिए उसे बंदूक कहाँ से मिली और उसने आखिर यह लूट मचाई क्यों? शहर में आए दिन इस तरह की घटना बनती जा रही है, खास तौर पर शहर के पूर्व विस्तार में ऐसी घटनाएँ और भी अधिक हो रही है। इसके चलते लोगों में भी काफी खौफ फैला हुआ है। 
Tags:  Ahmedabad
