अहमदाबाद : तेज रफ्तार जा रही कार ने महिला पदयात्री को चपेट में लिया, घटनास्थल पर ही हुई महिला की मौत
            By  Loktej             
On  
                                                 घर के करीब से निकल रहे पदयात्रा संघ में शामिल होकर चोटिला जा रही थी महिला
अहमदाबाद के लिंबड़ी नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार जा रही कार ने एक महिला पदयात्री को अपनी चपेट में लिया था। जिसके चलते महिला की घटनास्थल पर ही मौत हुई थी। महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले कर जाया जा रहा था, पर इसके पहले ही उनकी मौत हो गई थी। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद के वासणा गाँव से चोटिला यात्राधाम जाने के लिए एक पदयात्रा संघ निकला था। इस पदयात्रा संघ में वासणा के खोडियार पार्क के ही रहने वाले जसीबेन ठाकोर भी जुड़े थे। इसी पदयात्रा के दौरान लिंबडी हाइवे पर जाखण पाटिया के पास एक अंजान कार चालक ने जसीबेन को अपनी चपेट में लिया था। जिसके चलते घटनास्थल पर ही उनकी मौत हुई थी। एक्सीडेंट के बाद तुरंत ही कार चालक भाग गया था। पुलिस द्वारा सारे मामले की जानकारी हासिल कर आगे की जांच शुरू की गई है। 
उल्लेखनीय है की पिछले कई समय से राज्य में सड़क दुर्घटनाओं का प्रमाण काफी बढ़ते जा रहा है। पिछले दिन ही तीन सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई थी। सड़क दुर्घटना को कम करने के लिए तंत्र और पुलिस द्वारा कड़े कानून भी बनाए गए है। हालांकि आम प्रजा द्वारा कानून के उल्लंघन के चलते सड़क दुर्घटना के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है।
Tags:  Ahmedabad
