अहमदाबाद : एक के बाद एक पाँच शादी कर के भी युवक बना फिर रहा था कुँवारा, जानें कैसे फूटा भांडा

अहमदाबाद : एक के बाद एक पाँच शादी कर के भी युवक बना फिर रहा था कुँवारा, जानें कैसे फूटा भांडा

चौथी पत्नी ने दर्ज करवाया पति के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज

अहमदाबाद के सोला में एक युवक ने एक साथ पाँच युवतियों को धोखा दिये  होने का मामला सामने आया है। युवक ने एक के बाद एक पांचों लड़कियों को धोखा देकर उनके साथ शादी की थी। युवक की चौथी पत्नी ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, सोला पुलिस द्वारा दुष्कर्म के इस आरोप में पुलिस ने परबजोत उर्फ पंकज पंजाबी को हिरासत में लिया है। आरोपी की चौथी पत्नी ने युवक की सारी करतूतों का पर्दा फ़ाश किया था। साल 2016 में निजी कंपनी में पंकज ने एक महिला के साथ शादी की थी। पहली पत्नी के साथ तलाक हो जाने पर साल 2018 में पंकज ने खुद के कुँवारे होने की जानकारी देकर उसके साथ प्रेमसंबंध शुरू रखा था। 
दोनों ने मंदिर में शादी कर लीव इन रिलेशनशिप में रहने लगे थे। इस दौरान उन्हें एक बेटी भी हुई थी। जब महिला ने पंकज को शादी करने को कहा तो आरोपी पंकज घर छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार आरोपी दर्शना सैनी, संतविंदर कौर तथा हिमाचल प्रदेश में चारु शर्मा नाम की लड़की की शादी की थी। इसके अलावा अब वह शार्मीन नाम की युवती के साथ लीव इन में रह रहा है। महिला ने बताया कि पंकज ने कुँवारा होने का विश्वास दिला कर उसके कैफे और गाड़ी बेचकर उसके पैसे भी हड़प लिए थे। आरोपी ने एक नहीं पाँच-पाँच युवतियों के साथ विश्वासघात किया था। इसके चलते पुलिस ने आरोपी पंकज के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू की है।
Tags: Ahmedabad