अहमदाबाद : एक तरफा प्यार में पागल युवक आए दिन करता था युवती को परेशान, पुलिस में केस दर्ज

युवती के पीछा करने से परेशान युवती को छोडनी पड़ी नौकरी

शहर में दिन-प्रतिदिन लड़कियों के साथ छेडखानी के मामले बढ़ते ही जा रहे है। ऐसे में लड़कियों को घर से बाहर निकलना भी मुश्किल मालूम पड़ रहा है। लड़कियों से होने वाली छेड़खानी का ऐसा ही एक मामला अहमदाबाद से सामने आया है, जहां एक लड़के की छेडखानी से परेशान होकर लड़की ने अपनी नौकरी तक जाना बंद कर दिया। हालांकि इसके बाद भी युवक ने उसे छेड़ना बंद नहीं किया। इसके चलते अंत में परेशान होकर युवती ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी।
विस्तृत जानकारी के अनुसार, शहर के दानीलिमड़ा में 20 वर्षीय युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी की उसके घर के पास रहने वाला एक युवक उसे परेशान करता है। युवती के घर में उसके माता-पिता और भाई रहते है। युवती कुछ समय पहलते तक आईआईएम वस्त्रापुर के करीब ही एक निजी फर्म में नौकरी करती थी। युवती ने शिकायत में लिखवाया कि बलदेव नाम का युवक उसे काफी परेशान करता है। युवती ने बताया कि बलदेव उसका पीछा करते हुये उसके ऑफिस तक आता था और उसे देखते रहता था। बदनामी के डर से बलदेव ने नौकरी छोड़ दी, हालांकि अपने माता-पिता को उसने यह बात नहीं बताई। कुछ दिनों पहले जब युवती मोर्निग वॉक के लिए निकली थी, तब भी युवक ने उनका पीछा किया था। 
युवक द्वारा पीछा किए जाने के चलते युवती काफी डर गई थी। दूसरे दिन भी बलदेव ने युवती का पीछा किया था और उसे खुद के साथ प्रेम संबंध रखने का दबाव बनाया था। हालांकि युवती ने उसके साथ प्रेम संबंध रखने से इंकार कर दिया था। पर फिर भी उसने उस पर दबाव बनाया। इस तरह से बलदेव के बार-बार परेशान करने के चलते युवती ने अपने माता-पिता को इस बारे में जानकारी दी। जिन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के सामने केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू की है।
Tags: Ahmedabad