#WATCH | Gujarat: Union Minister Amit Shah feeds a temple elephant at Ahmedabad's Jagannath Temple pic.twitter.com/BC9xlgDHu2
— ANI (@ANI) July 11, 2021
इतिहास में पहली बार मात्र साढ़े चार घंटे में पूर्ण हुई रथयात्रा, सीएम रूपाणी ने लगातार पाँचवी बार की पहिंदविधि
By Loktej
On
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की आरती, प्रदीपसिंह जाडेजा ने की सभी के अच्छे स्वास्थ्य और प्रगति की प्रार्थना
कोरोना महामारी के समय में लोगों की आस्था के प्रतीक स्वरूप भगवान जगन्नाथ को रथयात्रा पूर्ण हुई थी। रथयात्रा के दौरान महामारी के मद्देनजर भीड़ को रोकने के लिए यात्रा के दौरान धारा 144 लागू कर दी गई थी। ऐसे में इस बार अहमदाबाद रथयात्रा के इतिहास में पहली बार मात्र साढ़े चार घंटे में ही रथयात्रा का समापन कर दिया गया था। जैसे ही रथयात्रा का समापन हुआ, शहर में से कर्फ़्यू हटा लिया था।
इसके पहले गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी द्वारा लगातार पाँचवी बार रथयात्रा की पहिन्दविधि की गई थी। जिसमें उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल तथा गृहमंत्री प्रदीपसिंह जाडेजा में शामिल हुये थे। शहर में जैसे ही रथयात्रा शुरू हुई कर्फ़्यू लगा दिया था। बता दे कि पिछले कई दिनों से गृहमंत्री प्रदीपसिंह अच्छी तरह से रथयात्रा का समापन हो उसके प्रयास कर रहे थे। रथयात्रा के दिन भी सुबह 3:30 बजे से ही वह मंदिर पहुँच गए थे।
#WATCH | Gujarat: Union Minister Amit Shah performs 'arti' at Jagannath Temple in Ahmedabad ahead of Rath Yatra pic.twitter.com/QMO94gwem0
— ANI (@ANI) July 11, 2021
Gujarat Chief Minister offers prayers ahead of Rath Yatra in Ahmedabad pic.twitter.com/WUhAcW2yAh
— ANI (@ANI) July 12, 2021
शहर में शनिवार से ही 23 हजार पुलिस कर्मियों को बंदोबस्त में रख दिया गया था। इसके बाद लगातार मॉनिटरिंग की गई थी, जिसके चलते पूरी रथयात्रा के दौरान एक बार भी एसओपी का उल्लंघन नहीं हुआ था। मुख्यमंत्री ने भी सभी पुलिसकर्मियों को उनके काम के लिए अभिनंदन दिये थे। इसके अलावा सरकार के दिशा-निर्देशों और अपील का पालन कर घरों में रहकर पुलिस तथा सरकार का समर्थन करने वाली प्रजा को भी उन्होंने धन्यवाद किए थे। इस प्रसंग पर गृहमंत्री ने कहा कि कोरोना गाइडलाइंस के बीच हुई रथयात्रा में प्रजा ने काफी सहकार दिया है। वह प्रार्थना करते है वह उन्हें इस महामारी की तीसरी लहर से बचाए। हर जगह अच्छी बारिश हो तथा समग्र राज्य में अच्छी फसल हो ऐसी वह प्रार्थना करते है।
जगन्नाथ रथयात्रा के शुभ अवसर पर मैं अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर में कई वर्षों से मंगला आरती में भाग लेता आ रहा हूँ और हर बार यहाँ एक अलग ऊर्जा की प्राप्ति होती है।
— Amit Shah (@AmitShah) July 12, 2021
आज भी महाप्रभु की आराधना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। महाप्रभु जगन्नाथ सभी पर सदैव अपनी कृपा व आशीष बनायें रखें। pic.twitter.com/YWYW0zzWnX
शहर में कर्फ़्यू होने के नाते कई यात्री भी परेशान हुये थे। यात्रियों को अपना सामान उठाकर ले जाना पड़ा। हालांकि इस दौरान उन्हें पुलिस ने अपने वेन में बैठाकर उनके स्थल पर छोड़ा था। पुलिस के इस मानवता भरे व्यवहार से यात्रियों ने काफी खुशी व्यक्त की थी।