गुजरात : यह करोड़पति अपने घर में अपने साथ ही रखता है गायों को

गुजरात : यह करोड़पति अपने घर में अपने साथ ही रखता है गायों को

गौमूत्र का करते है सेवन, बालकों की तरह रखते है बछड़ों का ध्यान

भारत देश एक ऐसा देशा है जहां गाय को माता की तरह पूजा जाता है। माना जाता है कि गाय में सभी 33 करोड़ देवी देवताओं का वास है। गाय के दूध से लेकर गोमूत्र तक सभी चीजों का इस्तेमाल औषधि के तौर पर किया जाता है। सभी लोगों के लिए गाय एक देवता से कम नहीं है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे गाय प्रेमी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो गायों को अपने बच्चों की तरह पालता है और उनको अपने बालकों की तरह ही प्रेम करता है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि यह व्यक्ति गायों को अपने साथ अपने बिस्तर पर ही सुलाता भी है। 
जिस व्यक्ति की बात हम कर रहे हैं उनका नाम है परेश भाई परसाना, जो कि अहमदाबाद के नजदीक आए मनीपुरवड गांव में रहते हैं। गायों के प्रति उनका प्रेम एकदम छोटे बालक की तरह है। बचपन से ही वह निस्वार्थ भाव से गायों की सेवा करते रहते हैं। करोड़पति होने के बावजूद उनका गायों के प्रति प्रेम बिल्कुल भी कम नहीं हुआ है। वह कहते हैं कि उन्हें गाय के बछड़े के पास रहना ज्यादा पसंद है। इससे वह शांति का अनुभव कहते हैं। 
आपको जानकर आश्चर्य होगा कि परेश भाई 5000 वार के बंगले में खुद अकेले ही रहते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि परेश भाई गाय को भगवान की तरह मानते हैं और उनका ख्याल रखते हैं। सुबह वह गाय के छास से ही नहाते भी है और गौमूत्र का सेवन करते है। परेशभाई का कहना है की इसके कारण वह कभी बीमार नहीं पड़ते। आज के समय में जहां लोग रास्तों पर गायों को मारते-पीटते रहते हैं, ऐसे में परेश भाई जैसे लोग ही है जो समाज में गाय और अन्य पशुओं की महत्ता को समजते है। 
Tags: Ahmedabad