अहमदाबाद : पति अपनी महिला मित्र से बातें करता रहता, पत्नी परेशान होती रहती; थाने पहुंचा मामला

अहमदाबाद : पति अपनी महिला मित्र से बातें करता रहता, पत्नी परेशान होती रहती; थाने पहुंचा मामला

पति के फोन पर आते थे किसी अन्य स्त्री के फोन, ससुराल वालों ने की 20 लाख के दहेज की मांग

शहर में आए दिन शादी के बाद अनैतिक संबंधों के कारण पति-पत्नी के बीच में हमेशा झगड़े होते ही रहते है। कुछ ऐसा ही हुआ जब एक परिणीता के शादी के दो-तीन महीने बाद ही उसे अपने पति के फोन में अंजान महिला के मैसेज मिले थे। जब पत्नी ने इस बारे में पति से पूछा तो उसने अपने पत्नी की पिटाई की थी और पति तथा ससुर ने महिला एक मायके से 20 लाख रुपए और स्कोर्पियो गाड़ी की मांग की थी। पति की पिटाई और दहेज की मांग के कारण पत्नी ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, 26 वर्षीय युवती की शादी साल 2017 में महाराष्ट्र के धूलिया के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। शादी के दो-तीन महीने के बाद ही ससुराल वालों ने उसे घर का कामकाज नहीं आने के बहाने से उसे परेशान करने लगे थे। शादी के तीन महीने बाद ही महिला को पता चला की उसके पति के फोन पर किसी अंजान महिला के फोन और मैसेज आने लगे थे। जब इस बारे में पत्नी ने अपने पति से कहा तो उसने गुस्से में उसकी पिटाई की थी। जब महिला ने यह बात अपने ससुराल वालों से की तो उन्होंने भी महिला के साथ झगड़ा किया था। 
इसके बाद महिला ने अपने बड़े पापा से इस घटना की शिकायत की थी। जिसके चलते दोनों पक्ष आपस में मिले थे। इस मीटिंग के बाद तो कुछ समय तक उन्होंने युवती को अच्छे से किया। पर इसके बाद फिर से महिला को पता चला की उसका पति फिर से किसी अन्य महिला के साथ बातचीत करने लगा था। जिससे की उसने फिर से अपने पति को इस बारे में बात की तो उसने फिर से उसके साथ झगड़ा किया था। हालांकि इस बार जेठानी के समजाने पर फिर कुछ समय के लिए बात सँभल गई थी। हालांकि पति की इस स्त्री मित्र के कारण फिर से उनके बीच झगड़े होने लगे। 
बार बार हो रहे झगड़ों के कारण जब फिर एक बार दोनों पक्षों की बैठक मिली तो वहाँ ससुराल वालों ने युवती के घर वालों से 20 लाख रुपए और स्कोर्पियो गाड़ी की मांग की और युवती के बड़े पापा के हाथ में से गाड़ी की चाभी छिन ली थी। ससुराल वाले बार-बार समाधान के नाम पर अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। जिससे की युवती के परिवार द्वारा पति और उसके स्त्री मित्र और ससुराल वालों सहित कुल सात सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। 
Tags: Ahmedabad