पृथ्वी शॉ ने मुंबई में खरीदा आलीशान फ्लैट, कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे आप

पृथ्वी शॉ ने मुंबई में खरीदा आलीशान फ्लैट, कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे आप

पृथ्वी शॉ ने जो प्रीमियम अपार्टमेंट खरीदा है उसका कारपेट एरिया 2209 वर्ग फुट है, जबकि एक टैरेस 1654 वर्ग फुट

2018 में भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम को विश्व कप जीतने वाले कप्तान पृथ्वी ने अपने सपनों को उड़ान दिया हैं और वे सफलता की सीढ़ी चढ़ रहे हैं। केवल चार वर्ष की उम्र में अपनी मां को खो देने के बाद उनके पिता ने उनकी देखभाल की और उन्हें क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया। पृथ्वी शॉ के पिता ने भी अपने बेटे के क्रिकेट के लिए अपने व्यापार को छोड़ दिया क्योंकि उनका मानना था कि उनका बेटा उनका नाम जरुर रोशन करेगा और एक दिन उन्हें सारी सुख-सुविधाएँ वापस दिलाएगा और ऐसा ही हुआ। कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले पृथ्वी शॉ ने मुंबई में एक महंगा घर खरीदा है। इससे पहले उन्होंने एक महंगी कार भी खरीदी थी।
अपना घर खरीदना या बनाना हर किसी का सपना होता है। दाएं हाथ के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने भी इस सपने को साकार किया है। पृथ्वी शॉ ने मुंबई के बांद्रा रिक्लेमेशन में एक प्रीमियम आवासीय अपार्टमेंट खरीदा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत 10 करोड़ रुपये है। इतनी कीमत में गुजरात में बंगला बनाया जा सकता है।
इंडेक्स टेप की रिपोर्ट के मुताबिक पृथ्वी शॉ ने जो प्रीमियम अपार्टमेंट खरीदा है उसका कारपेट एरिया 2209 वर्ग फुट है, जबकि एक टैरेस 1654 वर्ग फुट है। उनका अपार्टमेंट प्रोजेक्ट 81 ओरियेट में स्थित है। इसकी स्टांप ड्यूटी पर 52.50 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। 
खेल की बात करें तो पृथ्वी शॉ ने 18 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया, जब वह राजकोट में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले तो अपने पदार्पण में टेस्ट शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बन गए। भारत के अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ भारत के जूनियर क्रिकेटर से लेकर सीनियर क्रिकेटर तक आए। वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं। इसे आईपीएल 2022 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने बरकरार रखा था। वह स्थानीय क्रिकेट में मुंबई का प्रतिनिधित्व करते हैं।