मुंबई के खिलाफ आखिरी 4 गेंदों में पासा पलटने वाले धोनी के सामने देखिए कैसे नतमस्तक हुए जाडेजा!
By Loktej
On
आईपीएल 2022 के नए संस्करण में दो सबसे मजबूत टीमें चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस पिछली रात एक दूसरे के खिलाफ भिड़े थे। हालांकि इस सीजन में दोनों टीम की किस्मत अच्छी नहीं रही और अंक तालिका में दोनों टीमें सबसे नीचे रही है। पर इस बीच गुरुवार को दोनों टीम के बीच खेले गए रोमांचक मुक़ाबले में चेन्नई ने मुंबई इंडियंस को तीन विकेट से हराया था।
रोमांचक मुक़ाबले में हर किसी को फिर एक बार महेंद्रसिंह धोनी की फिनिशिंग गेम देखने मिली। मैच के बाद धोनी की तूफानी मैच विनिंग पारी के लिए पूरा सीएसके कैंप धोनी का मुरीद हो गया। पूरे मैच के दौरान गेम पर अपना कब्जा जमाकर रखने वाली मुंबई भी आखिरी ओवरों में धोनी के जादू के आगे परेशान हो गए थे। मैच जीत कर जब धोनी ड्रेसिंग रूम की और जा रहे थे तभी टीम के कप्तान रवीन्द्र जाडेजा उनके सामने झुककर उन्हें सलाम करने लगे थे। टीम के सीनियर बल्लेबाज अंबाती रायडू ने भी उन्हें सलाम करते हुये उन्हें नमन किए थे।
मैच के बाद के प्रेजेंटेशन में रवींद्र जडेजा ने धोनी और मैच के आखिरी ओवर के बारे में खुलकर बात की। "जिस तरह से मैच चल रहा था, हम बहुत तनाव में थे," उन्होंने कहा। लेकिन हम जानते थे कि खेल का महान फिनिशर खेल रहा था और अगर वह आखिरी गेंद खेलता तो वह मैच खत्म कर देता। धोनी ने दुनिया को दिखा दिया कि वह अभी भी मैच के फिनिशर हैं।
Nobody finishes cricket matches like him and yet again MS Dhoni 28* (13) shows why he is the best finisher. A four off the final ball to take @ChennaiIPL home.
— IndianPremierLeague (@IPL) April 21, 2022
What a finish! #TATAIPL #MIvCSK pic.twitter.com/oAFOOi5uyJ
सीएसके को आखिरी तीन ओवर में 42 रन चाहिए थे। ड्वेन प्रिटोरियस (22) ने 18वें ओवर में छक्के लगाए और धोनी ने चौके लगाकर 14 रन जोड़े। सीएसके ने 19वें ओवर में 11 रन बनाए। उन्हें अंतिम ओवर में छह गेंदों पर 17 रन बनाने थे, जिसमें प्रीटोरियस (22) पहली गेंद पर उनादकट द्वारा लेग आउट हो गए। दूसरे पर, ब्रावो ने एक रन बनाया और धोनी ने साइट स्क्रीन की ओर एक छक्का और फिर शॉर्ट फाइन लेग पर एक चौका लगाया। पांचवीं गेंद पर दो रन और आखिरी गेंद पर चार रन. धोनी ने आराम से चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी।