आईपीएल २०२२ : इस फैसले के साथ एक युग का अंत, अब होंगे दो युग बिफोर धोनी और आफ्टर धोनी

आईपीएल २०२२ : इस फैसले के साथ एक युग का अंत, अब होंगे दो युग बिफोर धोनी और आफ्टर धोनी

कप्तानी छोड़ने का फैसला धोनी का, हमें इस फैसले का सम्मान करना चाहिए - सीएसके सीईओ

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के नए संस्करण के शुरू होने के दो दिन पहले आईपीएल फ्रैंचाइज़ी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी। धोनी के इस निर्णय के बाद उनके चाहने वाले और उनके फैंस स्तब्ध हैं। महेंद्र सिंह धोनी द्वारा अचानक से लिए गए इस फैसले से क्रिकेट जगत में खलबली मच गई है। धोनी ने अपनी जगह पर रविन्द्र जडेजा को सीएसके का नया कप्तान नियुक्त किया गया है।
अगर चेन्नई सुपर किंग्स एक फिल्म है तो एमएस धोनी इस फिल्म के लेखक, निर्देशक और मुख्य नायक हैं और फिल्म निर्माता होंगे एन श्रीनिवासन, जिन्हें अपने धुरंधर पर पूरा भरोसा है। लेकिन अब 14 साल में पहली बार आईपीएल में चेन्नई के साथ धोनी के नाम के साथ कप्तान शब्द नहीं है जुड़ा होगा। धोनी के द्वारा कप्तानी छोड़ने के बाद सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथ ने मीडिया से कहा कि यह फैसला धोनी का था और सभी को उनके फैसले का सम्मान करना चाहिए। धोनी ने अचानक यह फैसला नहीं लिया। वह कुछ समय से इसकी योजना बना रहा था। आखिरी बार कप्तानी छोड़ने का समय इससे बेहतर नहीं हो सकता था और अब एक दशक के बाद दो युग होंगे- बीडी (बिफोर धोनी) और एडी (आफ्टर धोनी) यानी धोनी से पहले और धोनी के बाद।
आगे उन्होंने कहा धोनी की आंखें केवल एक बार 2018 में सीएसके की आईपीएल में वापसी के दौरान एक सार्वजनिक अवसर पर गीली हुई थी। वे भावुक हो गए और टीम के साथ उनकी भावनाएं साफ झलक रही थीं। यह चेन्नई का 'थाला' है जो कभी गलत नहीं होता। वह एक ऐसी टीम के कप्तान हैं जिसे कभी हराया नहीं जा सकता और इसके पीछे का कारण यह है कि कोई भी फ्रेंचाइजी 12 चरणों में 9 बार आईपीएल के फाइनल में नहीं पहुंची है।
Tags: