आईपीएल 2022 : इस बार होंगे नए-नए प्रयोग, आएगा बहुत मज़ा

आईपीएल 2022 : इस बार होंगे नए-नए प्रयोग, आएगा बहुत मज़ा

गुजराती में होंगे कमेंट्री और 3डी टेलीकास्ट पर विशेष जोर

आईपीएल 2022 शुरू होने में अब चंद दिन ही बचे हुए है। इसको लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर है, क्रिकेट के इस महादंगल की शुरुआत का इंतजार सभी क्रिकेट प्रेमियों को बड़ी बेसब्री से है। साथ ही इस सीजन के एक्शन पैक मुकाबलों के रोमांच को घर-घर तक पहुंचाने के लिए ब्रॉडकास्टर भी नई चीजें लेकर आ रहे है। इस बार तकनीक का उपयोग कर दर्शकों के अनुभव को अगले स्तर तक ले जाने की तैयारी है।
जानकारी के अनुसार आईपीएल 2022 से पहली गुजराती भाषा में भी कमेंट्री शुरू की जाएगी। इस बात की जानकारी डिज़्नी हॉटस्टार के मुखिया ने खुद की है। इस बार गुजराती, मराठी, तमिल, तेलगु समेत कुल आठ भाषाओं में कमेंट्री की जाएगी। आईपीएल 2022 की शुरुआत से पहले जानकारी सामने आ रही है कि दर्शकों के मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए आईपीएल 2022 ब्रॉडकास्टर द्वारा कमेंट्री टीम में नए प्रयोग किये गए हैं। आईपीएल 2022 में पहली बार गुजराती भाषा में कमेंट्री करने के लिए गुजराती बोलने वाले कमेंटेटरों को पैनल में जोड़ा जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक गुजराती कमेंट्री पैनल में पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज नयन मोंगिया, अनुभवी ऑलराउंडर इरफान पठान, पूर्व विकेटकीपर और चयनकर्ताओं के अध्यक्ष किरण मोरे और गुजरात के लोकप्रिय रेडियो जॉकी में से एक शामिल होंगे।
इसके अलावा कमेंट्रीबॉक्स में क्रिको रोबोट्स का भी प्रयोग किया जायेगा। ये क्रोको रोबोट्स कमेंट्री कर रहे लोगों को खेल से जुडी कोई भी जानकरी मात्र 30 सेकंड में मुहैया करा देगी। साथ ही 3डी टेलीकास्ट पर विशेष जोर दिया जा रहा है जिसमें भी आवाज पर विशेष ध्यान दिया जायेगा ताकि दर्शकों का अनुभव अप्रतिम रहे। आपको बता दें आईपीएल 2022 का आगाज 26 मार्च को होगा। जबकि इसका फाइनल 29 मई को खेला जाएगा। आईपीएल 2022 का आयोजन महाराष्ट्र के चार मैदानों में किया जाएगा। ये मैदान हैं सीसीआई, पुणे, डीवाई पाटिल स्टेडियम और प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टे़डियम। इस बार 2011 की तरह 10 टीमों को दो ग्रुपों में बांटा जाएगा। ग्रुप-ए में पांच और और ग्रुप-बी में पांच टीमें होंगी। एक टीम को ग्रुप राउंड में कम से कम 14 मैच खेलने होंगे। अपने ग्रुप में एक-दूसरे के खिलाफ दो बार खेलने का मौका मिलेगा। दूसरे ग्रुप की किसी एक टीम के खिलाफ दो मैच खेलने होंगे। इसके बाद दूसरे ग्रुप की बाकी बची चार टीमों के खिलाफ एक-एक मैच खेलने होंगे। 
Tags: