7.jpg)
दिवंगत पिता की पसंदीदा IPL टीम चैन्नई सुपरकिंग्स में शामिल होने पर भावुक हुआ ये उभरता गेंदबाज!
By Loktej
On
भारत के अंडर-19 टीम द्वारा वर्ल्डकप जीतने के बाद ही सभी को मेगा ऑक्शन में उनके धूम मचाने की आशा थी। हुआ भी कुछ ऐसा ही, अंडर-19 में धूम मचाने वाले कई खिलाड़ियों को विभिन्न फ्रेंचाईजी द्वारा खरीद लिया गया है। हालांकि इन सभी में सब से खुश यदि कोई है तो वह हर राजवर्धन हंगरगेकर, जिन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स ने 1.5 करोड़ में खरीदा है। दाएं हाथ के इस गेंदबाज को चेन्नई द्वारा खरीदे जाने के बाद ही राजवर्धन काफी भावुक हो गए।
दरअसल राजवर्धन एक पिता की साल 2020 में ही कोरोना के कारण मौत हो गई थी। उनके पिता की सबसे पसंदीदा टीम चेन्नई ही थी और टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी उनके सबसे पसंदीदा क्रिकेटर थे। राजवर्धन ने कहा कि उसके पिता सीएसके को काफी पसंद करते थे। पर आज वह यह पल देखने के लिए मौजूद नहीं है। पर उसे यकीन है कि उसके पिता जहां भी होंगे वहाँ से यह देखकर जरूर खुश हो रहे होंगे।
खुद को 1.5 करोड़ में खरीदे जाने पर राजवर्धन ने कहा कि उनके लिए पैसे अहमियत नहीं रखते। वह अभी अपना पूरा ध्यान क्रिकेट पर रखना चाहते है। वहीं धोनी कि कप्तानी में खेलने को लेकर राजने कहा कि वह उनका मार्गदर्शन जरूर लेंगे। उनके पास से काफी कुछ सीखने जैसा है।