
राम जन्मभूमि के लिए काबुल से आया पानी, मुख्यमंत्री योगी ने किया अभिषेक
By Loktej
On
बच्ची द्वारा भेजा गया जल अफगानिस्तान के लोगों का करता है प्रतिनिधित्व - मुख्यमंत्री योगी
अयोध्या, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अफगानिस्तान की एक लड़की द्वारा काबुल नदी से भेजा गया जल अयोध्या में भगवान राम को अर्पित किया। मुख्यमंत्री ने काबुल नदी के जल में गंगाजल मिलाकर जलाभिषेक किया। अफगानिस्तान की लड़की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास इस अनुरोध के साथ नदी का जल भेजा था कि इसे राम मंदिर में चढ़ाया जाए।
CM Yogi Adityanath performs 'Jal Abhishek' with Kabul river water at Shree Ram Janmabhoomi in Ayodhya
— ANI UP (@ANINewsUP) October 31, 2021
Water of Kabul river sent by a girl from Afghanistan was mixed with Gangajal & then poured at Ram temple construction site as per PM Modi's instruction: CM Yogi pic.twitter.com/kEHa7w7h80
प्रधानमंत्री मोदी के निर्देश पर ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने कहा की उनका प्रयास था की देश की सभी पवित्र नदियों का पानी यहाँ अर्पण किया जाए। इसी आशा के साथ इस लड़की ने भी अफगानिस्तान से पानी भेजा था। योगी ने कहा की अफगानिस्तान की वर्तमान स्थिति के बाद भी लोगों की भगवान के प्रति श्रद्धा बनी हुई है। योगी ने काबुल से पानी भेजने वाली इस लड़की को शुभकामनाएं भी दी थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जल अफगानिस्तान के लोगों की भावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है।
(Disclaimer: यह खबर सीधे समाचार एजेंसी की सिंडीकेट फीड से पब्लिश हुई है। इसे लोकतेज टीम ने संपादित नहीं किया है।)
Tags: Cricket