40 डिग्री में आपके छूट रहे पसीने और इस जगह पर पारा चढ़ जाता है 130 डिग्री तक, पर्यटक गर्मी का हाल देखने जाते हैं!

40 डिग्री में आपके छूट रहे पसीने और इस जगह पर पारा चढ़ जाता है 130 डिग्री तक, पर्यटक गर्मी का हाल देखने जाते हैं!

अमेरिका के केलिफोर्निया में स्थित डेथ वेली नामक जगह पर पारा पहुँच जाता है 130 डिग्री फेरनहिट के पार

गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और सभी ने अपने कमरों में एसी फूल करना शुरू कर दिया है। आम तौर पर हम 35 से 40 डिग्री तापमान में ही पागल से हो जाते है। पर आज हम आपको एक ऐसे स्थान के बारे में बताने जा रहे है जहां तापमान का पारा 100 से भी अधिक पार हो जाता है। यही नहीं पिछले साल तो यहाँ तापमान का पारा 130 डिग्री के पार भी हो जाता है। दुनिया की सबसे गर्म यह जगह अमेरिका के केलिफोर्निया में आई है, जिसे डेथ वेली के नाम से जाना जाता है। 
इस जगह पर इतना अधिक तापमान यहाँ की भौगोलिक परिस्थिति के कारण है। यहाँ पानी की कमी और गर्मी के कारण तापमान काफी बढ़ जाता है। इसी के चलते यहाँ जून से अगस्त के बीच में काफी अधिक तापमान बढ़ जाता है। पिछले साल WMO द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यहाँ तापमान 130 डिग्री के पार पहुँच गया था। 
हालांकि इसके बावजूद कई यात्री यहाँ तापमान मापने के लिए भी आते है और तापमान माप कर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते है। बता दे की दुनिया में सबसे अधिक तापमान का गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड El Azizia के नाम है। तकरीबन 100 साल पहले यहाँ तापमान का पारा 136.4 डिग्री फेरनहिट तक पहुँच गया था। यहाँ साल में एक बार बारिश होती है, वो भी दो इंच से काफी कम।
Tags: America