निर्दोषों को मारने वाले ईरानियों को मारना ‘बड़ा सम्मान’: ट्रंप

निर्दोषों को मारने वाले ईरानियों को मारना ‘बड़ा सम्मान’: ट्रंप

वाशिंगटन, 13 मार्च (वेब वार्ता)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में उनके लिए उन ईरानियों को मारना एक ‘बड़ा सम्मान’ है, जो ’47 वर्षों से पूरी दुनिया में निर्दोष लोगों को मार रहे हैं।’ 

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा, “वे 47 वर्षों से पूरी दुनिया में निर्दोष लोगों को मार रहे हैं। और अब मैं अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में उन्हें मार रहा हूँ।

ऐसा करना कितने बड़े सम्मान की बात है!” उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरानी शासन को सैन्य, आर्थिक और अन्य तरीकों से ‘पूरी तरह से नष्ट’ कर रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “ईरान की नौसेना खत्म हो गई है, उनकी वायु सेना अब नहीं रही, मिसाइलें, ड्रोन और बाकी सब कुछ तबाह किया जा रहा है और उनके नेताओं को भी मिटा दिया गया है।”  

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के पास ‘अद्वितीय मारक क्षमता, असीमित गोला-बारूद और पर्याप्त समय’ है। उन्होंने धमकी देते हुए कहा, “देखो इन के साथ क्या होता है।”