ईरान बातचीत को तैयार, मैंने भी दी सहमति: ट्रंप

ईरान बातचीत को तैयार, मैंने भी दी सहमति: ट्रंप

वॉशिंगटन, 02 मार्च (वेब वार्ता)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक मैगजीन को खमेनेई की मौत के बाद दिए साक्षात्कार में कहा है कि ईरान बातचीत करना चाहता है और उन्होंने भी संवाद के लिए सहमति दे दी है।

ट्रंप ने स्पष्ट शब्दों में कहा, They want to talk, and I’ve agreed to talk.साक्षात्कार में ट्रंप ने संकेत दिया कि ईरान की नई नेतृत्व टीम मौजूदा परिस्थितियों में बातचीत के पक्ष में है, हालांकि अभी तक वार्ता की तारीख, स्थान या प्रारूप तय नहीं हुआ है।

उन्होंने यह भी कहा कि ईरान को पहले ही समझौते की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए था।

ट्रंप ने अपनी कठोर नीति का बचाव करते हुए दावा किया कि अमेरिकी दबाव की रणनीति के कारण ही ईरान अब बातचीत की मेज पर आने को तैयार हुआ है।

साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कूटनीतिक प्रयास सफल नहीं होते हैं तो अमेरिका अपने सभी विकल्प खुले रखेगा।इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका-ईरान संबंधों को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।