रूसी नागरिकों पर एक प्रतिबंध ऐसा भी; $10 हज़ार से ज्यादा विदेशी करेंसी लेकर देश नहीं छोड़ सकते

रूसी नागरिकों पर एक प्रतिबंध ऐसा भी; $10 हज़ार से ज्यादा विदेशी करेंसी लेकर देश नहीं छोड़ सकते

आर्थिक प्रतिबंधों के कारण रूसी नागरिकों की स्थिति काफी खराब

रूस और यूक्रेन के बीच हो रहा युद्ध अब वहाँ के नागरिकों के लिए धीरे-धीरे और भी अधिक घातक बनते जा रही है। कई लोग युद्ध के कारण यूक्रेन छोड़ कर जा रहे है, इस बीच कई रूसी भी है जो देश छोड़कर बाहर जा रहे है। हालांकि देश छोड़ कर बाहर जा रहे ऐसे रूसी नागरिकों के लिए राष्ट्रपति पुतिन ने एक आदेश जारी किया है। जिसके अनुसार कोई भी नागरिक विदेशी करेंसी में 10 हजार डॉलर से अधिक लेकर देश के बाहर नहीं जा सकता। यूक्रेन के कीव इंडिपेंडेंट द्वारा ट्वीट कर के यह बताया गया कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने एक आदेश पर हस्ताक्षर करते हुये रशियन नागरिकों को देश छोड़कर जाने पर 10 हजार अमेरिकन डॉलर से अधिक ले जाने पर पाबंदी लगा दी है। 
युद्ध के चलते विभिन्न देशों द्वारा रूस पर भारी प्रतिबंध लगाए गए है। जिसकी अब असर भी दिखाई देने लगी है। आर्थिक मोर्चे से लेकर राजनैतिक मोर्चे रूसी जनता कठिन परिस्थितियों का सामना कर रही है। लोगों को सेना में जुडने के लिए मजबूर किया जा रहा है। आर्थिक प्रतिबंधों के कारण लोगों की हालत काफी खराब है। हर कोई एटीएम में से पैसे निकालने के लिए घंटों तक लंबी-लंबी कतारों में दिखाई दे रहा है।
बता दें कि रशिया द्वारा मंगलवार को यूक्रेन में हमले का विरोध कर रहे 1700 रूसी नागरिकों को हिरासत में लिया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, सेंट पीटर्सबर्ग में हमले का विरोध करने के लिए 1000 से भी अधिक लोग एकत्रित हुये थे। जबकि पुश्किन स्क्वेर पर भी बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुये थे। पुश्किन स्क्वेर पर मौजूद जनमेदनी युद्ध के विरोध में प्रदर्शन कर रही थी और युद्ध विरोधी सूत्रोच्चार कर रही थी। उल्लेखनीय है कि वैश्विक प्रतिबंध लगाए जाने के बाद भी रूस द्वारा यूक्रेन पर उनके हवाई हमले तेज कर दिये गए है। अमेरिका के राष्ट्रपति ने युद्ध के चलते रूसी विमानों को उनके हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं अपने पहले स्टेट ऑफ द यूनियन के संबोधन में बाइडेन ने पुतिन को तानशाह की उपाधि दी थी।