पार्टी में शराब में धुत महिला ने युवक को किया किस करने को मजबूर, ना करने पर मार दी गोली

पार्टी में शराब में धुत महिला ने युवक को किया किस करने को मजबूर, ना करने पर मार दी गोली

किसी भी कपल के रिश्ते में तीसरे व्यक्ति की एंटी हमेशा ही उस कपल के लिए नुकसान दायक ही रहती है। कुछ ऐसा ही हुआ अमेरिका में जहां एक कपल के बीच जब तीसरी महिला आई, उसके बाद जो हुआ वह किसी ने सोचा भी नहीं था। दरअसल एक पार्टी के दौरान एक कपल एक दूसरे को किस कर रहा था। तभी महिला आई और युवक को कहने लगी की वह उसे भी किस करे। इस पर युवक ने उसे किस करने से मना कर दिया। युवक के मना करने पर महिला को काफी गुस्सा आया और उसने गुस्से में ही युवक को गोली मार दी।
विस्तृत जानकारी के अनुसार, अमेरिका में रहने वाली तीन 3 संतानों की माता ने एक युवक की हत्या कर दी थी। इसका कारण मात्र इतना था की जब युवक अपनी गर्लफ्रेंड को किस कर रहा था, तो महिला ने युवक को उसे भी किस करने कहा। हालांकि युवक ने महिला को मना कर दिया। इस बात से महिला पागलों की तरह गुस्सा हो गई और युवक पर गोली चला दी। इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, घटना अमेरिका के इलिनोय शहर की है और आरोपी का नाम क्लाउडिया है, जो की कपल के घर पर पार्टी में आई थी।
पार्टी में क्लाउडिया ने काफी शराब पी और एक कपल के साथ झगड़ा कर लिया और युवक को गोली मार दी थी। पार्टी में मौजूद लोगों ने  तुरंत ही युवक को अस्पताल पहुंचाया पर इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई थी। 
Tags: