कभी भी शुरू हो सकता है तीसरा वर्ल्ड वॉर, चीन ने अमेरिका को दी धमकी

कभी भी शुरू हो सकता है तीसरा वर्ल्ड वॉर, चीन ने अमेरिका को दी धमकी

पिछले कई समय से ताइवान को लगातार डरा रहे चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने धमकी दी है की दुनिया में कभी भी तीसरा विश्व युद्ध हो सकता है। यह खबर तब आई है जब अमेरिका, ब्रिटन, केनेडा और ऑस्ट्रेलिया के युद्ध जहाज लगातार साउथ चाइना सी में अपनी पेट्रोलिंग कर रही है। ताइवान की हवाई सीमा में चीन ने भी अपने 38 लड़ाकू जहाज भेजे है। जिसके चलते अमेरिका ने चीन को चेतावनी दी थी। 
अमेरिका के इस चेतावनी के जवाब में चीन ने भी अमेरिका को चेतावनी देते हुये तीसरे विश्व युद्ध की धमकी भी दी है। चीन ने कहा कि वह अमेरिका के साथ लड़ाई के लिए तैयार है। जबकि उन्होंने यह भी कि कहा कि ताइवान देश आग के साथ खेल रहा है। 
बता दे कि पिछले कई समय से साउथ चाइना सी में अमेरिका और ब्रिटन के तीन शक्तिशाली एयरक्राफ्ट केरियार तैनात किए गए है। इसके अल्वा जापान का एक युद्ध जहाज भी वहीं है। इन सबके अलावा कुल मिलाकर 6 देशों के युद्ध जहाज इस इलाके में गश्त लगा रहे है। इसके चलते चीन ने भी अपने लड़ाकू जहाज ताइवान की सीमा में भेजे थे।
Tags: