अमेरिका के कम्यूनिटी होम में रहने वाली तीन सखियों ने एक साथ मनाया अपना 100वां जन्मदिवस

अमेरिका के कम्यूनिटी होम में रहने वाली तीन सखियों ने एक साथ मनाया अपना 100वां जन्मदिवस

40 न्यूज एजंसियों ने कवर किया तीनों महिला का जन्मदिवस प्रसंग

दुनिया भर में कोरोना के कारण कई लोगों के जीवन में काफी बड़ी तकलीफ आई है। अधिकतर लोगों को कोरोना के कारण मानसिक तकलीफ़ों का सामना करना पड़ा है। हालांकि अमेरिका की इन तीन सखियों की कहानी सुनकर कोई भी प्रेरित हो जाएगा। अमेरिका में रहने वाली इन तीनों महिलाओं ने अपने जीवन के 100 साल पूर्ण किए, जिसके साथ ही उन्होंने कोरोना वैक्सीन लेकर लोगों को कोरोना वैक्सीन लेने के प्रति प्रेरित किया था। 
100 साल का जादुई आंकड़ा पार करने वाली तीनों महिला अमेरिका के मैनहटन इलाके के एक सीनियर सिटीजन होम में रहते है और तीनों ने एक ही दिन अपना 100वां जन्मदिन मनाया था। इस अवसर पर एक केक भी काटा गया था। एक कम्यूनिटी होम द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए तीनों की एक तस्वीर में तीनों को काफी खुशमिजाज़ अवस्था में देखा जा सकता है। तीनों महिला का नाम रूथ, लोरेन और एडिथ है। 
तीनों में एडिथ का जन्म ब्रुकलिन में हुआ था और वह वहीं पर बड़ी भी हुई थी, जहां वह अपने पिता का फर्नीचर का बिजनेस चलाने में मदद करती थी। जबकि रूथ एक रिटायर्ड टीचर है। तीनों के इस जन्मदिन को लगभग 40 न्यूज एजंसियों ने कवर किया था। इस बारे में बात करते हुये लोरेन ने बताया कि उन्हें ऐसा लग रहा था, मानो वह एक सेलिब्रिटी बन गए हो। लोरेन ने कहा कि पिछले कई महीने कोरोना महामारी के कारण काफी डरावने थे। पर अब धीरे धीरे सबकुछ ठीक हो रहा है। 
Tags: