जानें क्यों एक महिला को विमान में रस्सी-टेप की मदद से सीट के साथ बांध दिया गया!

जानें क्यों एक महिला को विमान में रस्सी-टेप की मदद से सीट के साथ बांध दिया गया!

फ्लाइट में महिला कर रही थी अजीबोगरीब हरकतें, किया था ड्रग का सेवन

रूस की एक फ्लाइट से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां फ्लाइट के केबिन क्रू ने फ्लाइट में यात्रा कर रही एक महिला को रस्सी और टेप की मदद से बांध दिया था। जिसके बाद महिला ने पूरे रास्ते इसी तरह यात्रा की। केबिन क्रू के इस व्यवहार पर साथी यात्रियों ने भी उनका साथ दिया। तो आखिर क्या कारण था की केबिन क्रू ने इस तरह से बांध कर फ्लाइट में बिठाया गया। 

महिला कर रही थी कपड़े उतारने की कोशिश

दरअसल फ्लाइट ने व्लादिवोस्तोक शहर से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के 15 मिनट के अंदर ही महिला ने फ्लाइट में अजीबोगरीब हरकतें करना शुरू कर दिया। सबसे पहले तो उसने केबिन क्रू के निर्देशों को पूरी तरह से नजरअंदाज किया। यही नहीं महिला ने फ्लाइट में अपने कपड़े उतारने शुरू कर दिये। महिला की हालात को देखते हुये क्रू के कुछ सदस्यों ने पहले तो महिला को काबू में करने की कोशिश की।
हालांकि फिर भी महिला काबू में नहीं आ रही थी, जिसके बाद महिला अन्य यात्रियों के लिए खतरा न बन जाए इसलिए केबिन क्रू ने उसे रस्सी और टेप की मदद से सीट पर बांध दिया। ताकि वो अपने कपड़े ना उतार सके। इसके बाद महिला ने पूरे रास्ते इसी तरह यात्रा की, इस दौरान कुछ यात्री लगातार उसपर नजर लगाए हुये थे। फ्लाइट जब नोवोसीब्रिस्क एयरपोर्ट पर लैंड हुई, उसके बाद महिला को पुलिस ने अरैस्ट कर लिया। 

प्लेन में चढ़ने के पहले किया था ड्रग का सेवन

पुलिस जांच में पता चला की महिला ने प्लेन में चढ़ने के पहले किसी सिंथेटिक ड्रग का इस्तेमाल किया था। इस ड्रग को लेने के बाद ही उसकी स्थिति बिगड़ने लगी थी। महिला को पुलिस स्टेशन भी ले जया गया, जिससे की पता लगाया जा सके की महिला ने कितने प्रमाण में ड्रग का सेवन किया हुआ था। बता दे की इसके पहले भी नशे की हालत में एक महिला इसी तरह फ्लाइट में चढ़ गई थी, जिसके बाद उसने पूरी फ्लाइट में काफी हुड़दंग मचाया था। 
Tags: