हिमाचल प्रदेश : कभी पिता चलाया करते थे बस, खुद बेचा करते थे दूध, आज बने प्रदेश के मुख्यमंत्री

हिमाचल प्रदेश : कभी पिता चलाया करते थे बस, खुद बेचा करते थे दूध, आज बने प्रदेश के मुख्यमंत्री

सुखविंदर सुक्खू ने नए मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ, कांग्रेस के आलाधिकारी भी रहे मौजूद

हिमाचल प्रदेश में हुए चुनाव के परिणाम घोषित हुए है। इस बार कांग्रेस को बहुतम मिला है। कांग्रेस की ओर से सुखविंदर सुक्खू को नए सीएम के रूप में चुना। आज सुखविंदर सुक्खू ने हिमाचल के मुख्यमंत्री और मुकेश अग्निहोत्री ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली। राजधानी शिमला के रिज ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

कांग्रेस के ये दिग्गज नेता रहे मौजूद


आपको बता दें कि सुखविंदर सिंह सुखू के शपथ ग्रहण समारोह में मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अशोक गहलोत, सचिन पायलट, भूपेश बघेल, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राजीव शुक्ला, प्रतिभा सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

ड्राइवर के बेटे सुखविंदर सुखू


सुखविंदर सुक्खू मूल रूप से हिमाचल के हमीरपुर जिले के नोदन के रहने वाले हैं। वे यहां से निर्वाचित विधायक बने हैं। सुक्खू ने कहा कि उनके पिता हिमाचल रोडवेज के बस ड्राइवर थे और वे खुद कभी दूध बेचते थे। सुखविंदर सिंह सुखू ने हिमाचल प्रदेश की नादौन विधानसभा सीट से चुनाव जीत लिया है। उन्होंने बीजेपी के विजय कुमार को 3,363 मतों के अंतर से हराया। सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश की मौजूदा राजनीति में दिग्गज माना जाता है। वह अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य हैं। सुक्खू का जन्म 27 मार्च, 1964 को हिमाचल प्रदेश के नादौन में हुआ था। उनके पिता का नाम रसील सिंह है। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की।सुखविंदर सिंह सुख राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के करीबी माने जाते थे। सुक्खू 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रचार समिति के प्रमुख भी थे। सुखविंदर सुक्खू अब तक 5 बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं, जिसमें से उन्हें 4 बार जीत मिली है। वह पहली बार 2003 में नौदान विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। इसके बाद 2007, 2017 के चुनाव में सुक्खू ने जीत हासिल की। वह 2013 में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे।

जनता से किए गए वादों को पूरा करेंगे


आपको बता दें कि शपथ लेने के बाद नए डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हम पहली कैबिनेट बैठक में जनता से किए गए वादों को पूरा करेंगे। पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाएगा। पहले लोग कहते थे कि कांग्रेस किसी भी राज्य में सत्ता में नहीं आएगी, लेकिन आज हमने बीजेपी का रथ रोक दिया है।

सुक्खू की मां भी हुई शपथ ग्रहण में शामिल 


शपथ ग्रहण समारोह से पहले सुखविंदर सिंह सुक्खू की मां संसार देवी शिमला के संजोली हेलीपैड पर पहुंचीं। उनकी मां ने कहा कि उनका बेटा नौकर है और लोगों की सेवा करता रहेगा।
 थे।

कौन हैं डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री?


मुकेश अग्निहोत्री लगातार 5 चुनाव जीत चुके हैं। वह 2012 से 2017 के बीच वीरभद्र सिंह सरकार में उद्योग मंत्री थे। इसके अलावा उन्होंने श्रम एवं रोजगार विभाग के अलावा संसदीय कार्य, सूचना एवं जनसंपर्क की जिम्मेदारी भी संभाली है। हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने 2003 में उन्हें संतोखगढ़ सीट से चुनाव लड़ने के लिए कहा। उसके बाद 2007 में भी वे वहां से चुनाव जीते। वर्ष 2008 में परिसीमन के बाद संतोखगढ़ को हरोली विधानसभा सीट बनाया गया। मुकेश अग्निहोत्री 2012 में तीसरी बार चुने गए और वीरभद्र सिंह सरकार में मंत्री बनाए गए। कांग्रेस ने 2018 में फायर ब्रांड नेता और अच्छे वक्ता अग्निहोत्री को विपक्ष का नेता बनाया।