मुंबई : बांद्रा-वर्ली सी-लिंक पर बीच सड़क एक पक्षी को बचाने के चक्कर में दो लोगों की देखिये कैसे जान चली गई!

मुंबई : बांद्रा-वर्ली सी-लिंक पर बीच सड़क एक पक्षी को बचाने के चक्कर में दो लोगों की देखिये कैसे जान चली गई!

हिंदी में एक कहावत है ‘हवन करने में हाथ जलना!’ इसका अर्थ है कि कुछ अच्छा काम करने जाओ और खुद को ही नुक्सान हो जाए। शायद इसीलिए लोग कहते है कि परोपकार करने से पहले अपनी सुरक्षा और अपना हित भी देख लेना चाहिए। हालांकि दूसरों का भला करने वाले लोग इन बातों के बारे में नहीं सोचते और जरुरत पड़ने पर अपने जीवन का बलिदान देकर भी दूसरों को भी बचाते हैं। मुंबई में एक ऐसा ही हिला देने वाली घटना सामने आई है जहां मुंबई के दो लोगों ने एक पक्षी को बचाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।
जानकारी के अनुसार 30 मई को बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर एक घायल पक्षी को बचाने के लिए 43 वर्षीय व्यवसायी और उनका ड्राइवरअपनी गाड़ी से बाहर आये। जब वो पक्षी को सँभालने की कोशिश कर रहे थे इस दौरान एक टैक्सी उनसे टकरा गई। टैक्सी से टकराने के बाद उन दोनों की मौत हो गई। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि हादसा 30 मई की दोपहर उस समय हुआ, जब नपिंसी रोड निवासी व्यापारी अमर मनीष जरीवाला मलाड जा रहे थे। तेज रफ्तार टैक्सी ने जरीवाला और उनके ड्राइवर श्याम सुंदर कामत को टक्कर मार दी।
Tags: Mumbai