इस राज्य की गृहमंत्री के दुष्कर्म मामले पर बयान की हो रही आलोचना, जानें क्या कहा था

इस राज्य की गृहमंत्री के दुष्कर्म मामले पर बयान की हो रही आलोचना, जानें क्या कहा था

आरोपी की ऐसी कोई मंशा नहीं थी लेकिन अप्रत्याशित परिस्थितियों में ऐसा हुआ : आंध्र प्रदेश गृह मंत्री

रेलवे स्टेशन पर एक मई को महिला से सामूहिक दुष्कर्म हुआ था
आंध्र प्रदेश के नए गृह मंत्री तनित वनिता ने राज्य में रेप की ताजा घटना पर विवादित बयान दिया है। इसलिए उनकी काफी आलोचना हो रही है। रेपल्ले रेलवे स्टेशन पर एक मई को 25 वर्षीय गर्भवती महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। मामले पर बयान देते हुए उन्होंने कहा कि आरोपी का ऐसा कोई इरादा नहीं था लेकिन यह अप्रत्याशित परिस्थितियों में हुआ। इससे पहले उन्होंने विजाग में एक नाबालिग के यौन शोषण के संदर्भ में कहा था कि बच्चे की सुरक्षा की जिम्मेदारी मां की होती है।
गृह मंत्री तनीत वनिता ने बलात्कार के लिए "मनोवैज्ञानिक स्थिति" और गरीबी को जिम्मेदार ठहराया। रेपल्ले रेलवे स्टेशन की घटना पर कहा कि आरोपी का उसके साथ बलात्कार करने का कोई इरादा नहीं था। यह 'अप्रत्याशित तरीके' से हुआ। क्योंकि आदमी नशे में था और महिला के पति को लूटने के इरादे से हुआ था। लेकिन उसने हस्तक्षेप किया और इसके बाद बलात्कार को अंजाम दिया। 
उन्होंने मीडिया को बताया कि महिला ने अपने पति पर हो रहे हमले को रोकने की कोशिश की। लेकिन कुछ चीजें अप्रत्याशित रूप से हुईं। पर्याप्त रेलवे पुलिस बल नहीं था उन्हें दोष नहीं दिया जाना चाहिए। रेलवे स्टेशनों पर और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। विपक्षी तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) ने आंध्र प्रदेश के गृह मंत्री के बयान की निंदा की है और बयान को गैर जिम्मेदाराना करार दिया है। एक मई को तीनों आरोपियों ने रेलवे स्टेशन पर एक महिला से दुष्कर्म किया। उसे रोकने की कोशिश करने पर उसके पति को भी पीटा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tags: 0