एक शराबी ने बम की गलत सूचना देकर पुलिस को बिना बात दौड़ा दिया!

शराब की नशे में पुलिस को परेशान करने के लिए युवक ने किया था फोन, पुलिस ने हिरासत में लिया

मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम से मंगलवार तड़के एक युवक का फोन आया। जिसमें उसने बताया कि उन्होंने भायखला में टाटा कॉलोनी के पास उसने एक युवक को बम लगाते देखा है। राज्य में चल रही विभिन्न गतिविधियों के कारण हाई अलर्ट पर चल रही मुंबई पुलिस स्थानीय पुलिस तथा एटीएस की एक टीम और बम-दस्ते मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल पर चार घंटे की रेकी की लेकिन उन्हें कोई बम नहीं मिला। इसके चलते उन्होंने शिकायतकर्ता का नंबर हासिल किया और युवक को फोन किया। जिस पर पता चला की फोन करने वाला युवक दरअसल एक शराबी था। जिसके चलते पुलिस ने शिकायत दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। 
विस्तृत जानकारी के अनुसार, मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम से मंगलवार सुबह 9.45 बजे एक युवक का फोन आया। उन्होंने कहा कि उन्होंने भायखला में टाटा कॉलोनी के पास लखपति होटल में एक युवक को बम रखते देखा था। युवक के फोन के चलते कुछ ही समय में वहाँ 50 से अधिक पुलिस वाले एकत्रित हो गए और बम ढूँढने लगे। इसके तुरंत बाद एटीएस के अधिकारी और बम स्क्वोड के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। चार घंटे की कड़ी खोजबीन के बाद भी पुलिस को कोई बम नहीं मिला। जिस पर पुलिस ने युवक को फोन किया। पुलिस द्वारा फोन करने पर सामने आया की वह युवक सो रहा था। 
पुलिस को जानकारी मिली की फोन करने वाला युवक शराबी है और पुलिस को परेशान करने के लिए ही उसने फोन किया था। इसके चलते अग्रीपाड़ा पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। अग्रीपाड़ा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक योगेंद्र पुचे ने मिड-डे को बताया कि उन्होंने युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है और मिराज शेख नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कबूल किया कि फोन करने के दौरान वह नशे में था और मात्र पुलिस को परेशान करने के लिए ही उसने ऐसा किया था।