काम पर मालिक करता था अपमान, बदला लेने के लिए नौकर ने ले ली जान

कबाड़ का कारोबार करने वाले अमित सिंह के सर पर पत्थर मार घाटी से फेंक दिया था नीचे, दो साल से फरार चल रहा था आरोपी

मुंबई के पास रायगढ़ जिले के रोहा में, एक 25 वर्षीय नौकर ने एक स्क्रैप डीलर को नौकरी के दौरान बार बार अपमान करते होने के चलते उसकी हत्या कर दी। रोहा पुलिस ने हाल ही में एक नौकर को गिरफ्तार कर दो साल पहले की घटना की गुत्थी सुलझा ली थी। आरोपी ने मालिक के सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी और फिर उसके शव को घाटी में फेंक दिया। पुलिस ने कहा कि 36 साल के व्यापारी को कर्मचारी ने उसके साथ दुर्व्यवहार के लिए मार डाला था।
रोहा पुलिस ने कहा कि तीन जनवरी को यहां कबाड़ का कारोबार करने वाले 36 वर्षीय अमित सिंह का शव दो साल पहले पास के इलाके में मिला था। घटना के बाद व्यापारी के साथ रहने वाला 25 वर्षीय नौकर विकास चव्हाण लापता हो गया और पुलिस को उस पर शक हुआ। लाख कोशिशों के बाद भी विकास नहीं मिल रहा था। हालांकि, दो साल के बाद गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर विकास को पकड़ लिया था।
विकास चव्हाण की पुलिस पूछताछ में पता चला कि मालिक ने हमेशा उसका अपमान करता था। जब भी वह तनख्वाह मांगता तो सबके सामने गाली-गलौज करता। इससे उसे बहुत गुस्सा आता, लेकिन वह सेठ के सामने कुछ बोल नहीं पाता।
7 जनवरी, 2020 को अमित सिंह दोपहिया वाहन पर विकास चव्हाण के साथ रोहा से भिसे खिंडी रोड पर नागोथाने जा रहे थे, तभी अमित सिंह को सड़क पर लघुशंका करना हुआ। जिसके चलते उसने गाड़ी बगल पर लगा दी।
सुनसान जगह पर अपमान का बदला लेने का मौका मिला हुआ देख विकास ने सेठ के सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए आरोपी विकास ने मालिक के शव को एक संकरी घाटी में फेंक दिया और वहां से भाग गया।
रोहा थाने के वरिष्ठ निरीक्षक संजय पाटिल ने मीडिया से बताया कि, गुप्त सूचना पर जानकारी मिली की विकास रोहा वापिस आया हुआ है। पुलिस ने जाल बिछाकर उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान पहले तो उसने कुछ नहीं कहा, लेकिन बाद में उसने कबूल किया कि उसने ही मालिक को मार डाला और उसके शरीर को गुस्से में घाटी में फेंक दिया क्योंकि मालिक अमित सिंह लगातार उसका अपमान कर रहा था।