10.jpg)
पत्नी के साथ हुआ झगड़ा तो पति ने पुलिस स्टेशन में ही लगा ली खुद को आग, जानें फिर क्या हुआ
By Loktej
On
पति से हुआ झगड़ा तो बिना किसी को बताए दो दिनों तक रही थी गायब
मुंबई के ताड़देव पुलिस स्टेशन इलाके से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक पति ने अपनी पत्नी से हुई बहस के चलते खुद पर केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली थी। सबसे हैरानी की बात यह है की पुलिस वालों के सामने पुलिस स्टेशन में ही पति ने खुद को आग लगाई थी। हालांकि पुलिस स्टेशन के कर्मचारियों ने तुरंत ही आग बुझाकर व्यक्ति को अस्पताल में एडमिट करवाया था।
ताड़देव पुलिस स्टेशन के अधिकारी के अनुसार, 30 वर्षीय सूर्यकांत मोरे की शादी पिछले साल हुई थी। सोमवार को अचानक ही उनकी पत्नी बिना किसी को कुछ बताए घर छोड़कर कर कहीं चली गई थी। दो दिन तक सूर्यकांत ने पत्नी को काफी ढूंढा था, पर वह कहीं नहीं मिली। इसके चलते पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। हालांकि गुरुवार को अचानक से ही उसकी पत्नी पुलिस स्टेशन में आ पहुंची थी। जहां पर दोनों का झगड़ा हुआ। कुछ ही समय बाद जब पत्नी अपना बयान दर्ज करवा रही थी, तब पति कहीं से केरोसिन ले आया और खुद के शरीर पर डालकर खुद को पुलिस स्टेशन में ही आग लगा ली।
पुलिस ने बताया कि सोमवार को दोनों के बीच किसी कारणों से झगड़ा हुआ था। जिसके चलते उसकी पत्नी उसे छोड़कर भाग गई थी। हालांकि पुलिस स्टेशन में हुये झगड़े के कारण सूर्यकांत काफी परेशान हो गया था। इसके चलते उसने खुद को पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया था। किसी के कुछ समझने के पहले ही सूर्यकांत ने अपने शरीर पर आग लगा दी थी। जिसके बाद पुलिस कर्मचारियों ने वह आग बुझाई और नजदीक कि नायर हॉस्पिटल में एडमिट किया। सद्भाग्य से सूर्यकांत ज्यादा जला नहीं है।
Tags: Mumbai
Related Posts
10.jpg)