व्हाट्सएप इस्तेमाल करने वाले हो जाएँ सावधान, इनाम की लालच में महिला ने गँवाए तीन लाख रुपए

ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल के नाम पर विभिन्न टास्क कंप्लीट करने पर इनाम देने की दी गई थी लालच

आए दिन साइबर क्राइम के कई मामले सामने आ रहे है। साइबर क्राइम का ऐसा ही एक मामला फिर से एक बार सामने आया है, जहां एक ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल पर इनाम जीतने की लालच में अपने तीन लाख रुपए गँवाए थे। एक पुलिस अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कांदिवली में रहने वाली एक महिला जो की पेशे से इंटीरियर डिजाइनर है। उसे पिछले सप्ताह एक लिंक मिली थी, जिस पर क्लिक करने के एक मशहूर ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल द्वारा कुछ टास्क करने पर उसे इनाम देने का कहा था। 
पुलिस अधिकारी ने कहा की लिंक पर क्लिक करने के बाद एक यूजर आईडी और पासवर्ड बनाने को कहा गया। जिसके बाद इनाम के तौर पर उन्हें 64 रुपए मिले। यूजर आईडी बनाने के बाद उसे एक रिचार्ज करने का एक टास्क दिया गया। इसके लिए उसे फिर से इनाम मिला। इसके बाद युवती को अधिक इनाम लेने के लिए और भी अधिक पैसे जमा करने के लिए कहा गया। महिला ने टास्क कंप्लीट भी किए। 
ऐसे ही एक टास्क को कंप्लीट करने के लिए युवती ने 3.11 लाख रुपए जमा करवाए। पर इसके लिए उसे कोई इनाम नहीं मिला। इसके चलते युवती द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज की गई। पुलिस द्वारा अंजान शख्सों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और साइबर क्राइम की कई धाराओं के तहत शिकायत दर्ज की गई थी। 
पुलिस ने भी लोगों को चेताते हुये कहा कि लोग ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार बनते रहते है। अधिकारी ने कहा कि इस तरह से आई हुई कोई भी लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए। जिस पर मुफ्त में इनाम या पैसे देने की बात की गई हो। 
पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऐसी लिंक्स अक्सर साइबर क्रिमिनल्स द्वारा भेजी जाती है। इसके कारण लोग अपनी सालों की कमाई खो देते है। ऐसे में वह भी सलाह देते है कि वह व्हाट्सएप, फेसबुक या किसी भी सोशल मीडिया पर किसी भी अंजानी लिंक्स पर क्लिक नहीं करना चाहिए। इस तरह से इनाम जीतने जैसी बातों पर कभी भी विश्वास नहीं करना चाहिए।