मध्यप्रदेश : सिंधु नदी में से निकले चाँदी के सिक्के, पानी के तेज बहाव के बीच भी लोग सिक्के ढूँढने के लिए कूदे

मध्यप्रदेश : सिंधु नदी में से निकले चाँदी के सिक्के, पानी के तेज बहाव के बीच भी लोग सिक्के ढूँढने के लिए कूदे

पुलिस द्वारा लगाए गए सुरक्षा बंदोबस्त, करीब 280 साल पुराने सिक्के

मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से कई जगहों पर बाढ़ आ गई है। बारिश के कारण 600 से अधिक इमारतें जलमग्न हो गई हैं। 1,200 से ज्यादा लोग बेघर हो गए हैं। इस बीच, रविवार को शिवपुरी जिले के पंचावली गांव में सिंध नदी से चांदी के सिक्के मिलने की खबर सामने आई है। इस खबर के गाँव में फैलते ही सभी गाँव वाले सिक्के लेने के लिए दौड़ आए थे। 
सिंधु नदी में पानी के उच्च प्रवाह के बावजूद, ग्रामीणों ने नदी से सिक्के खोजने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी। ग्रामीणों को मिले सिक्के करीब 280 साल पुराने हैं। यानी ये सिक्के 18वीं सदी के हैं। कई सिक्कों पर अंग्रेजों की महारानी विक्टोरिया की छाप भी है। ईस्ट इंडिया कंपनी के सिक्के पर 1840 अंकित है। इस सिक्के को खजाना समझकर गाँव वाले खुश हो गए थे। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि नदी में इतने सिक्के कहां से आए। स्थानीय पुलिस द्वारा सिक्कों की जांच की जा रही है। शुरुआत में सभी को 1-2 सिक्के मिले जिसके बाद कई लोगों को 7-8 सिक्के मिले।
नदी में चांदी के सिक्के मिलने की खबर सुनते ही पूरे गांव में लोगों की भीड़ जमा होने लगी। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस बल को तैनात करना पड़ा। लोग नदी के पानी के बढ़ते लेवल को भूलकर भी लोग सिक्के ढूंढ रहे थे। बहुत से लोग मानते हैं कि यह चांदी के सिक्का किसी घर में छिपा होगे पर बारिश के कारण आई बाढ़ में वह सभी बाहर आ गए।