दिल्ली के गंगा राम अस्पताल पहुंची ऑक्सीजन की ताजा खैप, 24 घंटों में 25 मरीजों की हुई है मौत

दिल्ली के गंगा राम अस्पताल पहुंची ऑक्सीजन की ताजा खैप, 24 घंटों में 25 मरीजों की हुई है मौत

अस्पताल में लगभग 500 कोविद मरीज भर्ती हैं और उनमें से 140 ऑक्सीजन के सहारे हैं।

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (आईएएनएस)| सर गंगा राम अस्पताल में ऑक्सीजन संकट के बीच शुक्रवार सुबह अस्पताल को ऑक्सीजन की नई खेप प्राप्त हुई। अस्पताल के अधिकारी ने कहा कि आईनॉक्स द्वारा ऑक्सीजन से भरा एक ट्रक शुक्रवार सुबह लगभग 9.30 बजे यहां पहुंचा। अस्पताल को बीती रात 12.30 बजे से एक बजे के बीच ऑक्सीजन की आपूर्ति प्राप्त हुई थी।
अस्पतालों के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 25 कोविड -19 रोगियों की मृत्यु हो गई है। अस्पताल में लगभग 500 कोविद मरीज भर्ती हैं और उनमें से 140 ऑक्सीजन के सहारे हैं।
सर गंगा राम अस्पताल ने शुक्रवार की सुबह एक बयान में कहा, "वेंटिलेटर और बीपैप प्रभावी रूप से काम नहीं कर रहे हैं। आईसीयू और ईडी में मैनुअल वेंटिलेशन की आवश्यकता है। बड़े संकट की संभावना। 60 से अधिक बीमार मरीजों की जिंदगी संकट में। तत्काल हस्तक्षेप की आवश्यकता।"
इससे पहले दिल्ली सरकार के प्रयासों से, अस्पतालों को गुरुवार देर रात (1 बजे) ऑक्सीजन की आपूर्ति प्राप्त हुई, हालांकि, अस्पतालों ने कहा कि इसे केवल दो मीट्रिक टन ऑक्सीजन प्राप्त हुआ है, जो अगले कुछ घंटों तक चलेगा।
Tags: