प्रधानमंत्री मोदी सहित अन्य नेताओं ने दी नेताजी को श्रद्धांजलि, देशवासियों को पराक्रम दिवस की दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी सहित अन्य नेताओं ने दी नेताजी को श्रद्धांजलि, देशवासियों को पराक्रम दिवस की दी शुभकामनाएं

लोकसभा के सेंट्रल हॉल में हुआ विशेष कार्यक्रम

आज भारत के महान स्वतन्त्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोज की 125वीं जयंती है। इस मौके पर नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पण करने के लिए लोकसभा में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर लोकसभा के सेंट्रल हॉल में सुबह 10:30 बजे इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा का उदघाटन किया। इसके अलावा उनके जन्मदिवस पर सभी को पराक्रम दिवस की शुभकामनाएं दी थी। 
इसके पहले सरकार द्वारा घोषणा कर दी गई थी की इंडिया गेट पर जल्द ही नेताजी की ग्रेनाइट की प्रतिमा लगाई जाएगी और गणतंत्र दिवस पर होने वाले समारोह की शुरुआत भी 23 जनवरी से शुरू कर दी जाएगी। नेताजी के जन्मदिवस को पूरे देश में पराक्रम दिवस के तौर पर भी मनाने जाने का निर्णय लिया गया है। जिसकी शुरुआत इसी साल से की जाएगी।
अंग्रेजों के सामने की लड़ाई में नेताजी ने काफी सक्रिय भूमिका निभाई थी और आजादी के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान दिया था। हालांकि दुर्भाग्य से आजादी मिलने के कुछ ही साल पहले उनकी एक प्लेन दुर्घटना में मौत हो गई थी। हालांकि उनकी मौत को लेकर आज भी कई तरह के रहस्य बने हुये है। कई स्थानों पर और कई रिपोर्ट में तो प्लेन दुर्घटना के बाद भी उनके जीवित होने का उल्लेख किया गया है। हालांकि इन सभी रहस्यों के बाद भी उनके द्वारा आजादी में दिया गया योगदान के बारे में किसी को कोई संशय नहीं है। इसलिए ही उनके इस ऋण का आभार व्यक्त करने के लिए सरकार द्वारा इस प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। 
प्रतिमा को बनाने के लिए खास तेलंगाना से झेड ब्लेक ग्रेनाइट के पत्थर मँगवाए जाएँगे। 28 फुट ऊंची और 6 फिट चौड़ी इस प्रतिमा को अमर जवान ज्योति के स्थान पर लगाया जाएगा। जिसको कुछ ही दिन पहले राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के साथ विलय कर दिया गया था। प्रतिमा को मशहूर मूर्तिकार अद्वेत गडनायक द्वारा बनाई जाएगी।