इस देश में मरे हुये इंसान की अस्थियों से बना सूप बना कर पीते है लोग, जानें हैरान कर देने वाली परंपरा के बारे में

इस देश में मरे हुये इंसान की अस्थियों से बना सूप बना कर पीते है लोग, जानें हैरान कर देने वाली परंपरा के बारे में

दुनिया के अलग-अलग देशों में लोग अलग-अलग परंपराओं का पालन करते हैं। ऐसी कई अजीबोगरीब परंपराएं हैं जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आज हम आपको ऐसी ही एक हैरान कर देने वाली परंपरा के बारे में बताने जा रहे है, जो की मनुष्य के अंतिम संस्कार से जुड़ी हुई है। अंतिम संस्कार की व्यवस्था अलग-अलग देशों में अलग-अलग होती है। हालांकि आज हम आपको जिस तरीके के बारे में बताने जा रहे है, उनका अंतिम संस्कार करने का तरीका जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दक्षिण अमेरिका में एक जनजाति है जो किसी व्यक्ति के अंतिम संस्कार के बाद उनकी राख में से बनाया हुआ सूप पीती है। इस प्रजाति का नाम यानोमामी है।
आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है, लेकिन यहां की जनजातियों के लिए यह आम बात है। कुछ रिपोर्टों का दावा है कि इस जाति के लोग अपने परिवारों में मृतकों का मांस भी खाते हैं। आइए जानते हैं कि इस जाति के लोग ऐसी परंपराओं का पालन क्यों करते हैं। इस जनजाति से कौन सी परंपराएं जुड़ी हैं और इससे जुड़े नियम क्या हैं, जिनका ये लोग पालन करते हैं।
दक्षिण अमेरिका में मिलने वाली इस प्रजाति को लोग यानम या सेनमा के तौर पर भी जानते है। दक्षिण अफ्रीका के अलावा यह जाती वेनेझुएला और ब्राज़ील के कुछ इलाकों में भी पाई जाती है। इस आदिवासी जनजाति की सभ्यता पश्चिमी देशों से काफी अलग है। समाज में व्यक्ति के अंतिम संस्कार से जुड़ी अनोखी परंपरा है, जिसे एंडोकेनिबलिझम कहते है। इस परंपरा का पालन करने के लिए इस जनजाति के लोग अपने परिवार के मृत व्यक्ति का मांस खाते हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस जनजाति में यदि किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो उसका शरीर पत्तियों और अन्य वस्तुओं से ढका होता है। इसके बाद बाकी शरीर जल जाता है। इसके बाद जनजाति के लोग बची हुई राख का सूप बनाकर पीते हैं। वे अपनी परंपराओं के कारण ऐसा करते हैं।
यानोमामी जनजाति के लोग शवों के साथ ऐसा करते हैं क्योंकि ऐसा माना जाता है कि मृत्यु के बाद किसी की आत्मा की रक्षा की जानी चाहिए। इस जनजाति में एक परंपरा है कि किसी व्यक्ति की आत्मा को शांति तभी मिलती है जब उसके शरीर को परिवार के सदस्य किसी तरह से खा जाते हैं। उनका मानना ​​है कि ऐसा करने से मृतकों को शांति मिलती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति की किसी दुश्मन या रिश्तेदार द्वारा हत्या कर दी जाती है, तो उसका अंतिम संस्कार अलग तरह से किया जाता है। ऐसे में महिलाएं ही राख का सेवन करती हैं।

Tags: Feature