बंजी जंपिंग कर रही महिला 80 फिट की ऊंचाई से नीचे गिरी, दर्दनाक हादसे का वीडियो हुआ वायरल

बंजी जंपिंग कर रही महिला 80 फिट की ऊंचाई से नीचे गिरी, दर्दनाक हादसे का वीडियो हुआ वायरल

जंपिंग के लिए इस्तेमाल होने वाली रस्सी के कमजोर होने पर नहीं दिया ध्यान, पति कर रहा था पत्नी की बंजी जंपिंग को रिकॉर्ड

विश्व में कई तरह के खेल खेले जाते है। क्रिकेट, फुटबॉल जैसे कई खेल लोगों की रुचि का पात्र बनते है। हालांकि कई लोगों को इन सब खेलों से अधिक एडवेंचर खेलों में अधिक रुचि होती है। दुनिया भर के ऐसे कई लोग बंजी जंपिंग जैसे एडवेंचर खेलों का आनंद लेने के लिए लालायित रहते है। हालांकि कई बार इस तरह के एडवेंचर स्पोर्ट्स उनकी जान के लिए खतरनाक बन जाता है। कई बार इस तरह के खेल के दौरान लोगों की मौत हो जाती है। ऐसा ही एक वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
वायरल हुये वीडियो में एक महिला जो की बंजी जंपिंग कर रही है, उसके साथ दर्दनाक हादसा हुआ है। बंजी जंपिंग कर रही महिला जब नीचे कूदती है, तब हवा में लटकने के स्थान पर वह नीचे गिर जाती है और उसे काफी चोट आती है। नीचे खड़े लोग उसे बचाने की कोशिश तो करते है, पर उसे काफी चोट आए होने की वजह से अस्पताल में सर्जरी के दौरान उसकी मौत हो गई थी। 
वायरल हुये वीडियो में जो महिला दिखाई दे रही है, उसकी पहचान कजाकिस्तान की 33 साल की येवजीनिया लिओन्तिया के तौर पर हुई थी। येवजीनिया तीन बच्चों की माता है। येवजीनिया अपने पति और दोस्त के साथ शहर के होटल में गई थी, जिसकी छत पर से वह बंजी जंपिंग करने गई, जहां उसकी मौत हो गई। 
रिपोर्ट्स के अनुसार, येवजीनिया का पति उसके इस एडवेंचर का वीडियो शूट कर रहा था। इसी दौरान वह नीचे गिर गई थी। नीचे गिरने के कारण उसे काफी चोटें आई थी और उसे तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई थी। महिला पहले भी कई बार बंजी जंपिंग कर चुकी थी। पर इसके बावजूद उन्होंने एक रस्सी के कमजोर होने की और ध्यान नहीं दिया था। इसके चलते यह गंभीर हादसा हुआ था।
Tags: Feature