सूर्यास्त के बाद नहीं करना चाहिए फलों का सेवन, जानें क्या है कारण

सूर्यास्त के बाद नहीं करना चाहिए फलों का सेवन, जानें क्या है कारण

सूर्यास्त के बाद और फलों तथा डेयरी प्रोडक्ट्स के साथ फलों के इस्तेमाल से हो सकती है काफी तकलीफ

फलों को विटामिन्स और मिनरल्स का सबसे बड़ा स्त्रोत माना जाता है। दिन में दो बार ताजा फलों को खाने से व्यक्ति के स्वस्थ रह सकता है। फलों का इस्तेमाल वजन घटाने में सहायक साबित हो सकता है। फलों के इस्तेमाल से शरीर के सभी अंग उनका काम और भी अच्छी तरह से कर सकते है और शरीर को बीमारियों से दूर रखते है। हालांकि फलों को किसी भी समय पर खाना सेहत के लिए सही नहीं होता है। अधिकतर लोगों को यह नहीं पता होता की फलों को खाने का भी एक नियत समय होता है। आयुर्वेद के यदि आप फलों का सेवन करना चाहते है तो उन्हें सूर्यास्त के पहले ही खा लेना चाहिए।
आयुर्वेद के अनुसार, शाम को फल खाने से नींद खराब हो सकती है और पाचन प्रक्रिया में विक्षेप हो सकता है। अधिकतर फलों में कार्बोहाइड्रेट होता है, जिसके इस्तेमाल से ब्लड शुगर लेवल में काफी इजाफा हो जाता है। इसलिए सोने के पहले फलों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसके अलावा सूर्यास्त के बाद शरीर में होने वाली पाचन प्रक्रिया धीरे हो जाती है। 
फलों को खाने के लिए सबसे श्रेष्ठ समय सुबह खाली पेट है। आम तौर पर हर कोई रात को 10 बजे खाना खा लेता है, इसके बाद सुबह तक शरीर में कुछ नहीं जाता है, जिसके चलते फलों के पाचन की प्रक्रिया काफी आसान हो जाती है। इसके कारण फलों में से मिलने वाले पोषक तत्व आसानी से अब्सॉर्ब किए जा सकता है। इसके अलावा फलों को कभी भी अकेले ही खाना चाहिए, अर्थात कभी भी सब्जियों के साथ या डेयरी प्रोडक्ट के साथ फलों का इस्तेमाल कभी नहीं करना चाहिए। क्योंकि एक साथ इनका सेवन शरीर में विष का संचार कर सकता है।
Tags: Feature