24 जून की रात को दिखेगा आकाश में स्ट्रोबेरी मून, होगा साल का आखिरी सुपर मून

24 जून की रात को दिखेगा आकाश में स्ट्रोबेरी मून, होगा साल का आखिरी सुपर मून

अमेरिकी जनजाती द्वारा स्ट्रोबेरी की कटाई के साथ जुड़ा है रिश्ता, दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग नाम

24 जून को आने वाली ग्रीष्म संक्राति के बाद की पहली पुर्णिमा के दिन आकाश में एक अनोखी खगोलीय घटना दिखाई देगी। इस रात साल का आखिरी सुपर मून होगा और आसमान में इस दौरान चाँद स्ट्रोबेरी की तरह थोड़ा सा गुलाबी दिखाई देगा। इस तरह की अनोखी घटना को स्ट्रोबेरी मून भी कहा जाता है। कई जगह पर से हॉट मून या हनी मून भी कहते है। 
यह नाम प्राचीन अमेरिकी जनजातियों द्वारा रखा गया है। जिन्होंने इस समय स्ट्रोबेरी की कटाई के मौसम के साथ इसका संबंध स्थापित किया था। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में इसे अलग-अलग नाम से जाना जाता है। यूरोप में इसे रोज मून तो नॉर्थ हेमिस्फेर में इसे हॉट मून के नाम से जाना जाता है। क्योंकि इस के बाद वहाँ गर्मी की शुरुआत होती है। बता दे की यह स्ट्रोबेरी मून एक से अधिक रात के लिए दिखाई देगा। 
पिछले कुछ ही समय में अवकाशदर्शन करने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए काफी अधिक आकर्षक रहे है। पिछले कुछ ही समय में लोगों को सुपर मून, ब्लड मून, चंद्र ग्रहण और रिंग ऑफ फायर जैसी खगोलीय घटना देखने मिली थी। जिसके बाद अब कल यानि की 24 जून को स्ट्रोबेरी मून की घटना दिखाई देंगी। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार यह पुर्णिमा बसंत ऋतु की अंतिम और ग्रीष्म ऋतु की पहली पुर्णिमा का प्रतीक है। 
Tags: Feature

Related Posts