वाह, पार्क गाड़ियों में से सिर्फ एक कार पर गिरी बारिश

वाह, पार्क गाड़ियों में से सिर्फ एक कार पर गिरी बारिश

कुदरत के इस करिश्मे को देखने के बाद हर कोई हैरान हैं

इंसान लगातार प्रकृति रहस्यों को समझने के प्रयास में है पर प्रकृति के पास रहस्यों का भंडार है। प्रकृति आये दिन एक से बढ़कर एक ऐसा करिश्मा दिखाती है, जो लोगों को हैरान कर देता है। जब भी  प्रकृति के चमत्कार दिखाती ही वो अद्भुत होते हैं। आंखों पर यकीन करना मुश्किल है। पता नहीं इसके पीछे का राज क्या है?  जिससे दुनिया आज भी अंजान है। सोशल मीडिया ऐसे बहुत से वीडियो से भरा पड़ा है, जिसमें प्रकृति के करिश्माई रूप देखें जा सकते है। इसके बाद एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियों के बीच बादलों ने एक ही कार पर बरस कर लोगों को अचंभित कर दिया।

क्या है इस वीडियो में?


ट्विटर के @buitengebieden पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया गया। जिसे देखकर लोग हैरत में पड़ गए। वीडियो में पार्किंग में कई गाड़ियां खड़ी दिखाई थी। जिनमें से एक अकेली कार पर अचानक बारिश होने लगी जिसने सभी को हैरान कर दिया। एक साथ खड़ी गाड़ियों में बादलों ने एक को ही अपना निशाना क्यों बनाया, कुदरत के इस करिश्मे ने लोगों को अचरज में डाल दिया। लाख सोचने के बाद भी लोगों को इसका कोई हल नहीं सूझ रहा था। क्योंकि कहा जाता है कि प्रकृति अपने आप में रहस्यों का खजाना है।  जिसके बारे में अभी सभी को जानकारी मिलनी बाकी है। जिन्हें प्रकृति समय-समय पर ऐसी हरकतों से हैरान करती रहती है।

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट


आपको बता दें कि इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर पोस्ट किए जाने के बाद से अब तक इसे 23 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।