गुजरात : जब शिकार पर निगाहें गाड़े दो पैरों पर खड़ा हो गया तेंदूआ!

गुजरात : जब शिकार पर निगाहें गाड़े दो पैरों पर खड़ा हो गया तेंदूआ!

सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते ही रहते है। इन वीडियो में कई वीडियो जानवरों से जुड़े हूए भी रहते है। आए दिण जंगल और जानवरों से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होते रहते है। ऐसा ही एक मजेदार वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक तेंदुआ दिखाई दे रहा है, जो अपने शिकार को देख्ने के लिए दो पैरों पर खड़ा हो गया था।
तेंदुए को जंगल के सबसे कुशल शिकारियों में से एक माना जाता है। सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा ही एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि किस तरह तेंदुआ अपने शिकार पर लगातार निगाह जमा कर रखे खड़ा है। एक समय ऐसा आता है कि जब तेंदुआ शिकार को देखते-देखते दो पैरों पर खड़ा हो जाता है और काफी समय तक दो पैरों पर ही खड़ा रहा था। वीडियो को देखकर हर कोई काफी हैरान है। लोग आश्चर्यचकित है कि कैसे कोई तेंदुआ मनुष्य की तरह इतने समय तक खड़े रह सकता है।