शनिवार को तीन घंटे तक बंद रहेगी SBI की विभिन्न सेवाएँ

शनिवार को तीन घंटे तक बंद रहेगी SBI की विभिन्न सेवाएँ

मेंटेनंस के काम के कारण बंद रहेगी IMPS और UPI सहित कई सेवाएँ

शनिवार 4 सितंबर को भारत की सबसे बड़ी बैंक SBI की विभिन्न सेवाएँ 3 घंटे तक बंद रहेगी। 4 सितंबर को शनिवार रात साढ़े 10 बजे से रात के डेढ़ बजे तक SBI बैंक की कई सेवाएँ तीन घंटे के लिए बंद रहेगी। एसबीआई की इन सेवाओं में योनो एप, योनो एप लाइट, योनो बिजनेस तथा अन्य IMPS और UPI अकाउंट भी शामिल है। दरअसल इस समय के दौरान एसबीआई द्वारा मेंटेनस का काम किया जा रहा है। इसके चलते ग्राहक कोई भी लेन-देन नही कर पाएंगे।
SBI ने ट्वीट कर के यह जानकारी दी है कि बैंक द्वारा मेंटेनन्स का काम किया जाएगा। इसके चलते यह सेवाएँ बंद रहेगी। बता दे कि इसके पहले भी बैंक 17 जून को मेंटेनन्स के लिए योनो एप की सेवाएँ तकरीबन 2 घंटे तक बंद रही थी। उल्लेखनीय है कि SBI की विभिन्न ऑनलाइन सेवाएँ का इस्तेमाल तरीबन 8.5 करोड़ तथा 1.9 करोड़ लोग मोबाइल एप का इस्तेमाल करते है। वहीं योनो एप भी इसके पीछे है। जिसमें 3.45 करोड़ ग्राहक है तथा हर दिन 90 लाख लोग उस पर लॉगिन करते है।
Tags: Business

Related Posts