4.jpg)
वर्ल्ड एथलेक्टिक्स चैंपियनशिप 2022 : पॉल ने रचा इतिहास, ट्रिपल जंप स्पर्धा के फाइनल में पहुँचने वाले पहले भारतीय बने
By Loktej
On
ग्रुप ए में रहे एल्डोस पॉल छठे स्थान पर जबकि ओवरऑल वह 12वें यानी आखिरी स्थान पर रहकर फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे
अमेरिका में चल रही वर्ल्ड एथलेक्टिक्स चैंपियनशिप 2022 में भारतीय खिलाड़ी एल्डोस पॉल ने इतिहास रचते हुए ट्रिपल जंप स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश ले लिया हैं। ऐसा कारनामा करने वाले पॉल पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। एल्डोस ने ग्रुप राउंड में 16.68 मीटर की छलांग लगाकर फाइनल का टिकट कटाया है।
आपको बता दें कि ट्रिपल जंप इवेंट में प्रतिस्पर्थियों को दो ग्रुप में बांटा गया था। दोनों ग्रुपों के टॉप-12 या 17.05 मीटर पार करने वाले खिलाड़ियों को फाइनल में एंट्री मिलनी थी। ग्रुप ए में रहे एल्डोस पॉल छठे स्थान पर जबकि ओवरऑल वह 12वें यानी आखिरी स्थान पर रहकर फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे।
बता दें कि एल्डोस को वीजा मिलने में कुछ दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा था। इस कारण वह अमेरिका पहुंचने में कुछ लेट हो गए थे। हालांकि, उन्होंने अपने प्रदर्शन में इसे नहीं झलकने दिया। वह इस सीजन के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (16.99 मीटर) से कुछ ही पीछे रहे। एल्डोस ने इस साल अप्रैल में हुए फेडरेशन कप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था।
इस स्पर्धा में भारत की ओर से दो और खिलाड़ी प्रवीण चित्रावल (16.49 मीटर) और अब्दुल्ला अबुबाकर (16.45 मीटर)भी शामिल थे। हालांकि वह फाइनल में नहीं पहुंच पाए।