'पुष्पा 2' में अल्लु अर्जुन के साथ नजर आ सकता है साउथ का सुपरस्टार
By Loktej
On
पिछले साल दिसंबर में आई फिल्म पुष्पा ने खूब धमाल मचाया था, इसके डायलॉग और गानों पर बने खूब रील
पिछले साल के अंत में आये टॉलीवुड सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। इस फ़िल्म को लोगों ने बहुत पसंद किया। फिल्म के गाने और डायलॉग्स पर कई रील बनाई गईं और अब तक इस फिल्म का नशा दर्शकों के जेहन से नहीं निकला है। उसके बाद निर्माता ने फिल्म के दूसरे भाग की घोषणा की और अब टीम पुष्पा 2 की तैयारी में लगी हुई है। फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। अब खबर है कि फिल्म में साउथ के राम चरण नजर आ सकते हैं। यह जानकर अल्लू अर्जुन और राम चरण के प्रशंसक और भी खुश हैं। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा ने पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई थी।
12 दिसंबर से पुष्पा 2 की शूटिंग शुरू
आपको बता दें कि फ़िल्म के निर्माता की ओर से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने अब फिल्म पुष्पा 2 की तैयारी शुरू कर दी है। अल्लू अर्जुन 12 दिसंबर से पुष्पा 2 की शूटिंग शुरू करेंगे। पुष्पा निर्देशक सुकुमार ने फिल्म पुष्पा 2 का दूसरा भाग बनाना शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए इस फिल्म में बड़े कलाकारों की एंट्री की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में सुपरस्टार राम चरण एक कैमियो में होंगे। इस खबर के बाद फैंस में खुशी की लहर है। हालांकि इस खबर का आधिकारिक तौर पर निर्माता या फिल्म की टीम की तरफ से खुलासा नहीं किया गया है।
पुष्पा 2 में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आएंगी
राम चरण ने निर्देशक सुकुमार के साथ उनकी पिछली फिल्म रंगस्थलम में काम किया है। इस फिल्म में राम चरण ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। पुष्पा 2 में सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। अगर राम चरण इस फिल्म में काम करते हैं तो दर्शकों को उनका कैमियो रोल देखने को मिलेगा। यह फिल्म अगले साल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।