बॉलीवुड के जानेमाने गायक जुबिन नौटियाल सीढ़ियों से फिसलकर हुए घायल, अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड के जानेमाने गायक जुबिन नौटियाल सीढ़ियों से फिसलकर हुए घायल, अस्पताल में भर्ती

पीआर टीम ने दी जानकारी, गायक के सिर और कोहनी ने आई चोट

बॉलीवुड के जाने माने और मशहूर गायक जुबिन नौटियाल एक दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। ये मशहूर गायक सीढ़ियों से फिसलकर गिर गए हैं और उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीआर टीम ने दी जानकारी


बताया जा रहा है कि गायक के सिर में भी चोट लगी है। साथ ही उनकी कोहनी व पसलियां टूट गईं हैं। इस बारे में जुबिन की पीआर टीम ने बयान जारी कर जानकारी दी है। पीआर टीम ने बताया कि गायक को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके दाहिने हाथ का ऑपरेशन किया जाएगा। बयान के मुताबिक डॉक्टर ने जुबिन को अपने दाहिने हाथ का इस्तेमाल न करने की सलाह दी है।

अपने रीक्रिएशन गानों के लिए है लोकप्रिय


गौरतलब है कि हाल ही में 'तू सामने आए' गाना रिलीज करने वाले जुबिन वर्तमान समय में बॉलीवुड के जाने-माने गायक हैं। उन्होंने एक के बाद एक कई हिट गाने दिए हैं। उनके गानों के एल्बम को लोग खासे पसंद करते हैं। जुबिन ने टीसीरीज के साथ मिलकर कई पुराने गानों को रीक्रिएट किया है। फैंस ने इन गानों को काफी पसंद किया। जुबिन के साथ 'तू सामने आए' गाने में सिंगर योहानी ने भी अपनी आवाज दी है। गुरुवार को योहानी के साथ उन्होने 'तू सामने आए' गाने को लॉन्च किया था। इस गाने के लाखों व्यूज हो चुके हैं।

Tags: Bollywood