Apni kursi ki peti baandh lijiye…#PathaanTeaser OUT NOW! Celebrate #Pathaan with #YRF50 only at a big screen near you on 25th January, 2023. Releasing in Hindi, Tamil and Telugu. @deepikapadukone | @TheJohnAbraham | #SiddharthAnand | @yrf pic.twitter.com/eZ0TojKGga
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) November 2, 2022
अपने जन्मदिन पर शाहरुख खान ने दिया अपने फैंस को तोहफा, किया अपनी फिल्म पठान का टीजर रिलीज
By Loktej
On
25 जनवरी 2023 को रिलीज हो रही है पठान, शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी फिल्म में
बॉलीवुड में लंबे समय से राज कर रहे हैं किंग खान, शाहरुख खान आज अपना 57 वा जन्मदिन मना रहे हैं। बॉलीवुड में किंग ऑफ रोमांस के नाम से जाने जाने वाले शाहरुख खान ने अपने प्रशंसकों को अपने जन्मदिन का तोहफा देते हुए अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म पठान का टीजर रिलीज कर दिया है। अपने पसंदीदा अभिनेता के जन्मदिन पर इस तोहफे को पाकर उनके फैंस बहुत खुश हैं।
खुद शाहरुख खान ने किया टीजर साझा
आपको बता दें कि लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर किंग खान 2018 में आई 'जीरो' में आखिरी बार बड़े पर्दे पर नजर आए थे। पठान के फर्स्ट लुक ने ही फैंस के दिलों की धड़कनें तेज कर दी थीं और तब से लेकर अब तक शाहरुख खान के फैंस पठान टीजर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब उनके फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। टीजर में शाहरुख खान का लुक दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आया है। 'पठान' का टीजर जारी करते हुए शाहरुख ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया। इसमें लिखा था, कुर्सी की पेटी बांध लीजिए...पठान टीजर आउट। 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में देखें पठान हिंदी, तमिल और तेलुगू में।
क्या है इस टीजर में?
वहीं इस टीजर की बात करें तो ये टीजर एक्शन से भरपूर है। इसमें शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण को देख अलग ही अनुभव होगा। इस टीजर में जॉन अब्राहम और किंग खान के बीच भी एक्शन देखने को मिलेगा, साथ ही इस टीजर में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्री भी कमाल की लग रही है। साथ ही टीजर में किंग खान का लंबे बाल वाला यह लुक 'डॉन 2' की भी याद दिला रहा है। इस टीजर की शुरुआत खून से लतपथ शाहरुख खान से होती है। जहां पीछे से आवाज आती है कि तीन साल हो चुके हैं ये भी नहीं पता की पठान जिंदा भी है कि नहीं। फिर क्या... पठान की एंट्री होती है और वह कहते हैं, 'पठान जिंदा है, अपनी कुर्सी की पेटी बांध लो,मौसम बिगड़ने वाला है...।' टीजर सामने आने के बाद ट्विटर पर शाहरुख खान और पठान ट्रेंडिंग में है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि इस फ़िल्म से शाहरुख खान एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर राज करना शुरू करेंगे।