बॉलीवुड : बेटी के साथ छुट्टियाँ मना रही हैं प्रियंका, बेटी के संग साझा की तस्वीर, छुपा लिया चेहरा

बॉलीवुड : बेटी के साथ छुट्टियाँ मना रही हैं प्रियंका, बेटी के संग साझा की तस्वीर, छुपा लिया चेहरा

अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर प्रियंका चोपड़ा ने मालती के साथ एक प्यारी सी फोटो शेयर की है

बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफ़र करने वाली अपनी देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आये दिन किसी न किसी कारण सुर्खियों में बनीं रहती हैं। प्रियंका आये दिन अपने सोशल मीडिया पर कभी अपनी फिल्मों, तो कभी पति निक जोनस के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती रहती है। अब इंटरनेशनल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने इस साल जनवरी में सरोगेसी के जरिए उन्होंने अपनी बेटी मालती मैरी जोनास चोपड़ा का वेलकम किया था। जिसके बाद से उनके फैंस मालती का चेहरा देखने को बेताब हैं।

प्रियंका ने साझा की तस्वीरें


आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक बार फिर से मालती के साथ अपना वीकेंड एंजॉय करते हुए तस्वीरें साझा की हैं लेकिन उन्होंने एक बार फिर से नन्ही परी के चेहरे को फैंस की नजरों से छिपा लिया है। अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर प्रियंका चोपड़ा ने मालती के साथ एक प्यारी सी फोटो शेयर की है। इस फोटो में मालती अपनी मां की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। ये तस्वीर अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और लोगों को ये बहुत पसंद भी आ रही हैं। प्रियंका और मालती दोनों ने ही व्हाइट कलर का आउटफिट कैरी किया है। हमेशा की तरह इस बार भी एक्ट्रेस ने मालती के लुक को हेडबैंड से कंप्लीट किया है।

प्रियंका की ओर से दो तस्वीर शेयर की गई है। एक में मालती उनकी गोद में दिख रही हैं। तो वहीं, दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस ने जूम फोटो शेयर की है, जिसमें मालती के नन्हें से पैर प्रियंका के चेहरे पर दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में एक्ट्रेस मालती संग खेल रही हैं। प्रियंका अक्सर मालती के साथ अपने प्यारे मोमेंट्स को सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा की इस पोस्ट पर उनकी बहन परणीति चोपड़ा का रिएक्शन आया है। उन्होंने लिखा है कि वो मालती को बहुत याद कर रही हैं। ये क्यूट सी तस्वीर हर किसी का ध्यान खींच रही है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो, प्रियंका चोपड़ा की पाइपलाइन में कई दिलचस्प फिल्में हैं। वो जल्द ही एंडिंग थिंग्स इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी में नजर आएंगी। उनके पास कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ फरहान अख्तर की बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' भी है।