आज होली है; शाहरुख खान का 80 के दशक का ये वीडियो देखिए मजा आ जाएगा

आज होली है; शाहरुख खान का 80 के दशक का ये वीडियो देखिए मजा आ जाएगा

आज पूरे देश में होली का त्यौहार मनाया जा रहा है। हर कोई रंगो के इस उत्सव को हंसी खुशी मना रहा है। पिछले दो साल कोरोना के कारण लोगों को रंगों से दूर रहना पड़ा था। हालांकि अब माहौल सही हो जाने के चलते हर कोई उमंग और उत्साह से यह त्यौहार मना रहा है। होली के इस त्यौहार पर यु ट्यूब पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जो कि बॉलीवुड के 80 के दशक में हुए होली के सेलिब्रेशन का है।
इस वीडियो में शाहरुख खान, चंकी पांडे, सतीश कौशिक तथा गौरी खान जैसे स्टार्स दिखाई दे रहे है। वीडियो काफी पुराना है, जिसमें सभी स्टार्स काफी युवा दिखाई दे रहे है। सभी सितारें होली की पार्टी कर रहे है और एकदूसरे को रंग लगा रहे है।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह हर बॉलीवुड स्टार दिल खोल कर होली खेल रहा है। सुभाष घई के बंगले पर मनाई गई इस होली पर शाहरुख खान ने काफी मस्ती की थी और गौरी के साथ काफी डांस भी किया था। 
शाहरुख खान और अन्य सितारों ने मिलकर पार्टी में आए चंकी पांडे को टंकी में फेंक दिया था। जिसके बाद चंकी पांडे ने टंकी में पड़े पड़े आसपास के लोगों पर पानी डाल रहा था।