नोरा फतेही की शेर-चिंपाजी के साथ खिंची ये तस्वीरें प्रशंसकों को खूब भा रहीं
By Loktej
On
भारतीय अभिनेत्री नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। आए दिन अपने विभिन्न पोस्ट से वह दर्शकों का मनोरंजन करती रहती है। कई बार अपने डांस के वीडियो से भी वह दर्शकों के दिलों में अपने जादू को बरकरार रखे रहती है। इसी बीच उनकी कई अन्य तस्वीर भी वायरल हो रही है।
नोरा फ़्तेही फिलहाल दुबई में एक ट्रिप पर है और अपने इस ट्रिप के दौरान वहजू में घूमने गई है। नोरा ने अपने सोशल मीडिया साइट्स पर इसकी कुछ तस्वीरें शेयर की है। इसमें वह जू के विभिन्न जानवरों के साथ सेलफ़ी लेते नजर आ रही है। फिल्मों और आइटम सॉन्ग के साथ-साथ नोरा अपने ग्लेमरस अवतार के लिए भी काफी मशहूर है। अभिनेत्री किसी भी लुक में चार चाँद लगा देती है। बता दे की कुछ ही समय पहले नोरा फतेही कोरोना संक्रमित भी हुई थी। हालांकि ठीक होने के तुरंत बाद उन्होंने अपना कार्य शुरू कर दिया था।
Tags: Bollywood