
बाइक दुर्घटना के बाद पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं साई धरम तेज, चिरंजीवी ने दी जानकारी
By Loktej
On
प्रारंभिक रिकवरी के बाद, साई धरम की कॉलरबोन फ्रैक्चर के लिए सर्जरी की गई
हैदराबाद,(आईएएनएस)| तेलुगु मेगास्टार चिरंजीवी ने पुष्टि की है कि उनके भतीजे और अभिनेता साई धरम तेज को शुक्रवार को विजयादशमी के शुभ दिन पर अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। साई धरम तेज का एक गंभीर बाइक एक्सीडेंट हो गया था। साई धरम का शुक्रवार को जन्मदिन भी हैं, और संयोग से उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है। चिरंजीवी के सोशल मीडिया पोस्ट से पता चलता है कि साई धरम तेज काफी अच्छी तरह से ठीक हो गए है।
चिरंजीवी ने अपनी पोस्ट में लिखा, "ये विजयदशमी विशेष है, साई धरम दुर्घटना से पूरी तरह से ठीक होने के बाद घर लौट रहे है। हम सभी खुश और आभारी है। उसके लिए यह पुनर्जन्म से कम नहीं है। अथा और पेदामामा से प्रिय तेजू को जन्मदिन मुबारक हो।" 10 सितंबर को, साई धरम तेज का हैदराबाद में बाइक चलाते वक्त एक्सीडेंट हो गया था। एक्सीडेंट में अभिनेता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया था। यह बताया गया था कि अभिनेता कई दिनों से कोमा में थे, लेकिन इलाज के दौरान उनकी हालत में सुधार हुआ। प्रारंभिक रिकवरी के बाद, साई धरम की कॉलरबोन फ्रैक्चर के लिए सर्जरी की गई और उन्हें महत्वपूर्ण निगरानी में रखा गया था।
Tags: Bollywood