क्या अब 'बबीता जी' भी छोड़ रही है शो, जानें आखिर क्यों नहीं दिख रही है सेट पर

क्या अब 'बबीता जी' भी छोड़ रही है शो, जानें आखिर क्यों नहीं दिख रही है सेट पर

सभी क्रू के वापिस आने के बाद भी दमण से वापिस नहीं आई है मुनमुन

मशहूर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सेट पर कई समय से 'बबीता जी' उर्फ मूनमून दत्ता के ना दिखाई देने से एक बार फिर से शो में से एक और किरदार के जाने की अफवा शुरू हो गई थी। शो की जान मानी जाने वाली मुनमुन दत्ता जो की बबीता का किरदार निभाती है, पिछले कई दिनों से शो के सेट पर से गायब है। पिछले कई दिनों से अफवा सेट पर से गायब होने के कारण तथा पिछले दिनों उनके कुछ कमेंट्स के कारण लोगों के बीच यह अफवा उडी थी। 
बता दे कि पिछले कुछ समय से दमण में चल रहे मिशन काला कौआ के एपिसोड के दौरान वह हाजर नहीं थी। इसके पहले ऐसा कभी नहीं हुआ कि मुनमुन दत्ता सेट पर से गायब रही हो। महाराष्ट्र में कोरोना के कारण शो के शूटिंग पर प्रतिबंध लगाया गया था। जिसके चलते पूरे क्रू और कलाकारों को दमण शिफ्ट किया गया था। हालांकि अब 'तारक मेहता....' की पूरी टीम मुंबई वापिस आ गई थी, पर मुनमुन अब तक वापिस नहीं आई थी। हालांकि इन सभी अफवाओं पर पूर्णविराम लगाते हुये प्रोडकशन हाउस द्वारा पुष्टि की गई की मुनमुन ने अभी तक शो नहीं छोड़ा है
Tags: Bollywood