
रिया चक्रवर्ती को मिली द्रौपदी का रोल करने की ऑफर
By Loktej
On
सुशांत सिंह की मौत के बाद से सुर्खियों में आई थी रिया, दो महीनों तक रही थी जेल में
कुछ ही दिन पहले मोस्ट डिजायरेबल वुमन ऑफ 2020 कि लिस्ट में सबसे पहला क्रम पाने वाली रिया चक्रवर्ती एक बार फिर से सुर्खियों में है। खबरों की माने तो रिया चक्रवर्ती को महाभारत से प्रेरित एक प्रोजेक्ट में रिया चक्रवर्ती को द्रौपदी का किरदार निभाने की ऑफर मिली है। हालांकि अभी तक रिया चक्रवर्ती ने इस प्रोजेक्ट को लेकर कुछ नहीं कहा है।
फिल्म को मॉडर्न तरीके से बनाया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, रिया खुद अभी इस ऑफर पर विचार कर रही है। लोगों का मानना है की इस फिल्म से उसके करियर में एक बड़ा बदलाव आ सकता है। यदि रिया इस फिल्म में काम करना स्वीकार करती है तो उसके लिए फिर से बॉलीवुड के रास्ते खुल जाएगे। बता दे की इसके अलावा रिया इमरान खान और अमिताभ बच्चन की फिल्म चेहरे में भी दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनका किरदार छोटा है लेकिन बहुत महत्वपूर्ण है। बता दें कि रिया सोशल मीडिया पर एक बार फिर से अपनी सक्रियता बढ़ाती नजर आ रही हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने सुशांत सिंह की पुण्यतिथि से पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था।
सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद से रिया चक्रवर्ती काफी चर्चा में आई। सुशांत की मौत के बाद एनसीबी द्वारा ड्रग्स मामले में रिया को गिरफ्तार किया गया था। करीब दो महीने जेल में बिताने के बाद फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं। जेल में से बाहर आने के बाद रिया धीरे-धीरे फिर से अपने जीवन को पटरी पर लाने का प्रयास कर रही है।
Tags: Bollywood