मुंबई इंटरनेशनल फिल्म महोत्सव का आगाज, रजिस्ट्रेशन शुरू, मिलेंगे कई बड़े अवॉर्ड
मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। फिल्म महोत्सव में गोल्डेन कोंच अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
19वें मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (मिफ़्फ़2026) को लेकर तैयारियां ज़ोरों पर हैं। मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 15 जून से 21 जून 2026 तक किया जाएगा।
देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के मशहूर डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट और एनीमेशन फिल्ममेकर्स के लिए यह फेस्टिवल बेहद खास माना जाता है। हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में फिल्म निर्माता और कलाकार मिफ़्फ़ 2026 में हिस्सा लेने वाले हैं।
मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन एनएफडीसी कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा। हर साल इस महोत्सव का आयोजन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से किया जाता है।
इस फेस्टिवल की खास बात यह है कि इसमें छोटी फिल्मों के साथ-साथ कई बड़ी कैटेगरी में भी अवॉर्ड दिए जाते हैं। वहीं, इस फेस्टिवल की घोषणा के बाद फिल्म प्रेमियों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
कौन-कौन सी कैटेगरी को दिए जाएंगे अवॉर्ड
इस बार मिफ़्फ़ में डॉक्यूमेंट्री, एनीमेशन और शॉर्ट फिल्मों को अलग-अलग अवॉर्ड दिए जाएंगे। फिल्म महोत्सव में गोल्डेन कोंच अवॉर्ड को सबसे प्रतिष्ठित माना जाता है। इसके अलावा कई अन्य नेशनल और इंटेरनटिनल अवार्ड्स भी दिए जाएंगे।
इसके साथ 10 लाख रुपये की धनराशि और कुल 55 लाख रुपये तक के नकद पुरस्कारों के साथ ट्रॉफियां भी दी जाएंगी। वी. शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, प्रमोद पाटी पुरस्कार, तकनीकी उत्कृष्टता अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ छात्र फिल्म अवॉर्ड, बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर अवॉर्ड भी शामिल हैं।
देश-दुनियाभर की फिल्मों को किया जाएगा शामिल
मिफ़्फ़ 2026 में देश ही नहीं, बल्कि विदेशी फिल्मों को भी मौका मिलने जा रहा है। फिल्म महोत्सव के दौरान अलग-अलग देशों की फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी।
इसमें नेटफ्लिक्स की ऑरिजिनल सीरीज़ का एक एपिसोड ‘माइटी लिटिल भीम: आई लव ताज महल’, बांग्लादेश की ‘कंट्री ऑफ फोकस’ ‘हसीना: ए डॉटर्स टेल’ सहित 11 फिल्में शामिल हैं।
इसके अलावा भारत और जापान द्वारा निर्मित ‘रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम’ को भी शामिल किया गया है। फिल्म महोत्सव में कुल 102 फिल्में प्रतियोगिता की श्रेणी में स्क्रीन की जाएंगी, जिसमें 35 अंतरराष्ट्रीय और 67 राष्ट्रीय फिल्में शामिल होंगी।
मिफ़्फ़ में मिलेगा छात्रों को मौका
मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल स्टूडेंट फिल्ममेकर्स के लिए भी खास अवसर लेकर आता है। इस फेस्टिवल में कई फिल्म संस्थानों के छात्र अपनी शॉर्ट फिल्म्स और डॉक्यूमेंट्री प्रस्तुत कर सकेंगे।
वहीं, इस फेस्टिवल को लेकर फिल्म स्टूडेंट्स के बीच भी काफी उत्साह बना हुआ है। मुंबई में आयोजित होने वाले इस फिल्म फेस्टिवल में ‘बॉक्स ऑफिस’ से ही नहीं बल्कि विदेश से बड़ी संख्या में कलाकार शामिल होंगे। फिल्म प्रेमियों के लिए यह आयोजन काफी खास माना जा रहा है।
