काजोल ने 'कुछ कुछ होता है' क्लिप के साथ मनाया साइकिल दिवस

काजोल ने 'कुछ कुछ होता है' क्लिप के साथ मनाया साइकिल दिवस

रानी मुखर्जी, काजोल और शाहरुख खान ने किया था अभिनय

मुंबई, 3 जून (आईएएनएस)| अभिनेत्री काजोल ने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म 'कुछ कुछ होता है' की एक क्लिप शेयर कर 'साइकिल दिवस' मनाया। काजोल ने 1998 की फिल्म से एक सीन इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। वीडियो में काजोल और सह कलाकार शाहरुख खान को साइकिल चलाते हुए देखा जा सकता है। उस सीन में साइकिल चलाते चलाते आचानक काजोल गिर जाती है।
उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'और आपको भी हैशटैग हैप्पी बाइसिकलडे यू टू।' फिल्म निमार्ता करण जौहर, जिन्होंने 'कुछ कुछ होता है' का निर्देशन किया, कमेंट किया 'हे भगवान मुझे यह बहुत स्पष्ट रूप से याद है। और इसके बाद जो हुआ उसे मैं नहीं भूल सकता।" रोमांटिक ब्लॉकबस्टर में काजोल, एसआरके और रानी मुखर्जी का लव ट्राएंगल दिखाया गया है और फिल्म में जतिन ललित द्वारा दिया गया सुपरहिट संगीत है।
काजोल को पर्दे पर आखिरी बार रेणुका शहाणे द्वारा निर्देशित डिजिटली रिलीज फिल्म त्रिभंगा में देखा गया था। फिल्म महिलाओं की तीन पीढ़ियों की कहानी बताती है। काजोल एक अभिनेत्री और नर्तक की भूमिका निभाती हैं, जो एक प्रसिद्ध लेखिका, अपनी माँ (तन्वी आजमी) के साथ तनावपूर्ण संबंध साझा करती हैं।
Tags: Bollywood